Haryana Current Affairs October 2023 – हरियाणा अफेयर्स अक्तूबर 2023

Haryana Current Affairs October 2023 for HSSC – हरियाणा अफेयर्स अक्तूबर 2023

Here You will read Haryana Current Affair for HSSC in hindi. This is important topic for Haryana State Exam like HSSC, HPSC, HTET and Haryana Police. because question are asked from Haryana Current Affair for HSSC in recent exams

haryana current affairs in hindi pdf October 2023 – Haryana Current Affair for HSSC

Haryana Current Affairs October 2023

Haryana GK - Haryana samanyagyaAttemp HSSC online Quiz to Practice Haryana GK

प्रश्न 1. 3 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के युवाओं एवं महिलाओं को वोट बनवाने पर उपहार देने हेतु किस पहल की शुरुआत की गई है?

उत्तर – ‘मतदाता बनने का शुरू हुआ त्योहार-आओ भाग लेकर पाएँ आकर्षक उपहार’ नामक पहल की |

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कौन हैं – अनुराग अग्रवाल
  • 1 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक वोट बनवाने वालों को 5 जनवरी, 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से निकाले ड्रॉ में लैपटॉप, स्मार्टफोन औरपेन ड्राइव दिये जाएंगे। इसके अलावा इस अवधि के दौरान नए वोट बनवाने वाले मतदाताओं को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।
  • जिनका जन्म 2 जनवरी, 2004 से एक जनवरी, 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने अपना वोट नहीं बनवाया है, वह वोटर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन फॉर्म 6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। इसके साथ ही आकर्षक ईनाम भी पा सकते हैं।

 

प्रश्न 2. 4 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पाँच दिवसीय अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर के 72वें संस्कारण का का शुभारंभ कहाँ किया ?

उत्तर – करनाल ज़िले स्थित मधुबन पुलिस अकादमी के स्टेडियम में

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • हरियाणा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कौन हैं – शत्रुजीत कपूर
  • हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दे जाने वाली नगद राशि कितनी है – स्वर्ण जीतने वाले को 6 करोड़, रजत जीतने पर 4 करोड़ और कांस्य जीतने पर 2.5 करोड़ रुपये
  • अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग राज्यों के अर्धसैनिक बलों की 36 टीम के 2561 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
  • हरियाणा पुलिस के जवानों ने अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में अब तक 648 पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा मेजर ध्यानचंद, पद्मश्री भीम अवॉर्ड के 56 पुरस्कार भी हरियाणा पुलिस के नाम रहे।
  • पुलिस थानों के रिकॉर्ड और नागरिक सेवाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिये सीसीटीएनएस द्वारा 380 पुलिस थानों को जोड़ने वाला हरियाणा देश में अग्रिम स्थान पर है।
  • चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेल में देश को अब तक मिले 71 पदकों में से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 17 पदक जीते है। 

 

प्रश्न 3. 4 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के सोनीपत ज़िले के गाँव डबरपुर के पहलवान सुनील मलिक ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में कुश्ती (ग्रीको रोमन) 87 किलोग्राम भारवर्ग में कौन सा पदक जीता ?

उत्तर – कांस्य पदक

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • ग्रीको रोमन वर्ग में उन्होंने 13 साल बाद पदक दिलाया है। इससे पहले ग्वांग्झू एशियाई खेलों में वर्ष 2010 में देश के दो पहलवानों रविंदर सिंह और सुनील कुमार राणा ने कांस्य पदक जीते थे।
  • सुनील मलिक ने एशियाई खेल में अपना पहला पदक जीतने के लिये किर्गिस्तान के अताबेक अजीसबेकोव को 2-1 से हराया।

 

प्रश्न 4. 5 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के गाँव गोरखपुर स्थित गोरखपुर हरियाणा अणु परियोजना संयंत्र से ने न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण एकीकरण कार्यक्रम के तहत कौन से अभियान की शुरुआत की गयी ?

उत्तर – एटम ऑन व्हील अभियान

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन के गोरखपुर हरियाणा अणु परियोजना निदेशक कौन हैं – आरएस बरवाल
  • एटम ऑन व्हील अभियान का मुख्य उद्देश्य परमाणु ऊर्जा को लेकर आम जन की भ्रांतियाँ दूर करना है। इसके लिये एटम ऑन व्हील नाम से बस तैयार की गई है, जिसमें परमाणु ऊर्जा के उत्पादन से लेकर उसके फायदे बताने के लिये प्रदर्शनी लगाई गई है।
  • साल 2014 में फतेहाबाद ज़िले के गाँव गोरखपुर स्थित गोरखपुर में अणु परियोजना के संयंत्र का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। पूरी तरह स्वदेशी तकनीकी के इस संयंत्र में कुल 2800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। यहाँ 700-700 मेगावाट की चार यूनिट बनेंगी।सारा कार्य साल 2036 तक पूरा होगा। इस संयंत्र निर्माण पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में 700-700 मेगावाट की दो यूनिट का निर्माण चल रहा है। पहली यूनिट का काम साल 2028 तक पूरा होगा।

 

प्रश्न 5. 5 अक्तूबर, 2023 को चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स-2023 में हरियाणा के हिसार ज़िले की 19 वर्षीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने 53 किलोभार वर्ग में कौन-सा पदक जीता ?

उत्तर – काँस्य पदक

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • अंतिम पंघाल एशियाई खेल 2023 में पदक जीतने वाली अभी तक पहली महिला पहलवान है। एशियन गेम्स में अंतिम पंघाल ने टोक्यो 2020 ओलंपिक की काँस्य पदक विजेता मंगोलिया की बोलोरतुया बैट-ओचिर को 3-1 से हराकर एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीता और हांगझोऊ में भारत के लिये कुश्ती का दूसरा पदक जीता।

 

प्रश्न 6. 8 अक्तूबर, 2023 को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में तीन दिवसीय ‘हरियाणा कृषि विकास मेला’ का उद्घाटन किसने किया ?

उत्तर – देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • यह मेला 10 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

 

प्रश्न 7. 7 अक्तूबर, 2023 को इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट (आईएपीएम) के नवगठित हरियाणा खंड का पहला वार्षिक पैथोलॉजी सम्मेलन हरियाणा में कहाँ आयोजित किया गया ?

उत्तर – फरीदाबाद के कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक कौन हैं – डॉ. राजेंद्र कुमार

 

प्रश्न 8. 6 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के हिसार स्थित उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान (एनआरएफएमटीटीआई), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी के भारत के अग्रणी निर्माताओं में से एक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर किए, इस किस कंपनी के साथ किया गया ?

उत्तर – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, मुंबई

 

प्रश्न 9. 10 अक्तूबर, 2023 को केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई), करनाल ने हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लवणग्रस्त (क्षारीय एवं लवणीय) भूमि वाले इलाकों के लिये सरसों की कितनी किस्में ईजाद की हैं जो 9.4 पीएच मान तक सहनशील हैं ?

उत्तर – तीन (सीएस-61, सीएस-62 और सीएस-64)

 

प्रश्न 10.  10 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि प्रदेश में 22 ज़िलों में से 14 ज़िले के किसान पराली जला रहे हैं। हरियाणा में पराली के अवशेष जलाने में कौन-सा जिला  नंबर एक पर है ?

उत्तर –अंबाला नंबर एक पर और कुरुक्षेत्र दूसरे नंबर है।

 

11 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा नगर शहरी निर्मितयोजना सुधार नीति 2023 को मंज़ूरी दे दी | ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दी ज्ञी पॉलिसी के  महत्वपूर्ण बिन्दु पढ़ें 

हरियाणा नगर शहरी निर्मित योजना सुधार नीति 2023 -Haryana Municipal Urban Built-Plan Reform Policy 2023

 

प्रश्न 11. 15 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘उड़ान योजना’के तहत हरियाणा के किस घरेलू एयरपोर्ट का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

उत्तर – अंबाला

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • लगभग साढ़े 20 करोड़ रुपए की लागत से 20 एकड़ ज़मीन पर टर्मिनल बनाया जाएगा | 

 

प्रश्न 12. 16 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब 950 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। यह कहाँ बनाया जाएगा ?

उत्तर – कैथल के सांपन खेड़ी गाँव में

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • 20 एकड़ भूमि पर बनने वाले भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अगले ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

प्रश्न 13. 15 अक्तूबर, 2023 को पूर्वराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नो प्रॉफिट नो लॉस के मूलमंत्र के साथ स्थापित किये जा रहे समर्पण हार्ट एंड कैंसर अस्पताल की आधारशिला कहाँ रखी ?

उत्तर – टीडीआई सिटी कुंडली के एल-ब्लॉक में

 

प्रश्न 14. 15 अक्तूबर, 2023 को महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा में कौन-से ऐतिहासिक पुरातत्त्व स्थल पर एक प्रतिष्ठित संग्रहालय की स्थापना करने और राखीगढ़ी की तर्ज़ पर अब ऐतिहासिक स्थल अग्रोहा को विकसित करने की बात कही ?

उत्तर – अग्रोहा धाम

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • अग्रोहा के पुरातात्त्विक स्थल को महाराजा अग्रसेन की राजधानी माना जाता है। ‘एक रुपए एक ईंट’का संदेश देने वाले महाराजा अग्रसेन की जयंती भी मनाई गई |
  • 16 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि अग्रोहा के पुरातात्त्विक स्थल के उत्खनन की अनुमति मिलने के बाद अग्रोहा को ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। न्होंने बताया कि 1888-89 में पहली बार ब्रिटिश काल में टीले की खुदाई हुई थी। दूसरी बार 1938-39 में तथा तीसरी बार 1978-79 में खुदाई हुई थी। अब चौथी बार खुदाई का काम शुरू होगा।

 

प्रश्न 15. 17 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले के मंडी अटेली कस्बे के निवासी मनीष सैनी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हे यह उनकी किस फिल्म के लिए प्रदान किया गया ?

उत्तर – उनकी गुजराती फिल्म ‘गांधी एंड कंपनी’के लिये

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • लेखक और निर्देशक के तौर पर यह उनकी दूसरी फिल्म है। यह एक गुजराती कॉमेडी बाल फिल्म है |

 

प्रश्न 16. 16 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा निदेशालय द्वारा पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर सौ प्रतिशत डाटा फीडिंग करने, पोषण वाटिका स्थापित करने एवं पोषण माह के दौरान अधिकाधिक गतिविधियाँ आयोजित करने के लिये किस आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता को बेस्ट आंगनवाड़ी वर्कर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

उत्तर – श्रीमती सुदेश यादव को

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बच्चों में कुपोषण के प्रबंधन के लिये प्रोटोकॉल लॉन्च कार्यक्रम में सुदेश यादव को यह सम्मान दिया गया।

 

प्रश्न 17. 16 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों में लगे किन कर्मचारियों को चिरायु योजना में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा ?

उत्तर – हरियाणा कौशल रोज़गार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे कर्मचारियों को

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • हरियाणा के मुख्य सचिव कौन हैं – संजीव कौशल
  • शहरी स्थानीय निकाय के जो कर्मचारी ईएसआई स्कीम में कवर नहीं होते और 21 हज़ार रुपए से अधिक सैलरी ले रहे हैं, उन्हें मेडिकल सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। नगर परिषद, नगर पालिका एवं नगर निगमों में लगे कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसके इलाज का खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। किसी सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, फायरमैन, फायर ड्राइवर की अचानक मृत्यु हो जाती है तो उसे मुख्यमंत्री कर्मचारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए का बीमा प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही एडहॉक, डेलीवेज व कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी को भी 3 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

 

प्रश्न 18. 17 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला फुट एस्केलेटर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जो कि हरियाणा की किसी सड़क पर लगने वाला शायद पहला एस्केलेटर होगा। यह कहाँ बनाया जाएगा ?

उत्तर – अंबाला-साहा रोड के साथ सिविल अस्पताल परिसर में

 

प्रश्न 18. 17 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में पहली बार आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-2023 का समापन कहाँ किया ?

उत्तर – करनाल में कुंजपुरा के सैनिक स्कूल में

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • इसमे देश के विभिन्न सैनिक स्कूलों के 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के दूसरे ज़िलों में भी पीपीपी मोड में सैनिक स्कूल खोले जाएंगे।

 

प्रश्न 19. सरकार ने पत्रकारों को दी जा रही मासिक पेंशन 10,000 रुपए से बढ़ाकर कितनी कर दी है, जो देश भर में सर्वाधिक है ?

उत्तर – 15,000 रुपए

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 1,269 मान्यताप्राप्त पत्रकारों के लिये 10 लाख रुपए की एक टर्म/ग्रुप बीमा योजना भी लागू की जा रही है।
  • राज्य में पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की गई है, जिसके तहत गंभीर बीमारी के इलाज के लिये वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा मीडिया कार्मिक कल्याण निधि प्रशासन योजना के तहत बीमारी, मृत्यु, दुर्घटना या अन्य अप्रत्याशित आपात स्थितियों जैसी गंभीर ज़रूरतों के मामलों में उनके आश्रितों या कानूनी उत्तराधिकारियों को अब तक 161.74 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है

 

प्रश्न 20. आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना के तहत नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ देने में कौन-सा ज़िला प्रदेश में पहले स्थान पर है ?

उत्तर – महेंद्रगढ़

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • अब प्रदेश में 1.80 लाख से 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह परिवार सरकारी अथवा पैनल के निजी अस्पताल में पाँच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। लाभार्थी को पंजीकरण करवाने के लिये चिरायु आयुष्मान हरियाणा डॉट इन पर 1500 रुपए भुगतान करना होगा।

 

प्रश्न 21. 15 से 24 अक्तूबर हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्यविभाग द्वारा हरियाणा लोक कला संघ, रोहतक के सहयोग से संयुक्त रूप से राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2023 कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया ?

उत्तर – रोहतक

 

प्रश्न 22. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 15 ज़िलों में 1018 करोड़ रुपए की लागत की 30 जल आपूर्ति परियोजनाएँ और 283 करोड़ रुपए की लागत से 9 सीवरेज परियोजनाएँ किस योजना के तहत क्रियान्वित की जाएंगी।

उत्तर – ‘अमृत 2.0’ के तहत

 

प्रश्न 23. 25 अक्तूबर, 2023 को पुलिस विभाग द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जल्द ही महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा-112 पर कौन-सी नई पहल शुरू करने जा रहा है।

उत्तर – ‘सेफ जर्नी’अर्थात् ‘सुरक्षित यात्रा’

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • हरियाणा के पुलिस महानिदेशक कौन हैं – शत्रुजीत कपूर

 

प्रश्न 24. 25 अक्तूबर, 2023 को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रथम चरण में प्रदेश के कितने पीएम श्री विद्यालयों का लोकार्पण किया ?

उत्तर – 124

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • प्रथम चरण में 124  पीएम श्री स्कूलों के लिये 85 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई है तथा दूसरे चरण में 128 स्कूलों के शुभारंभ के साथ ही इन स्कूलों की संख्या 252 हो जाएगी
  • हरियाणा के शिक्षा मंत्री कौन हैं – कंवर पाल गुज्जर
  • इस दौरान उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार से शिक्षा विभाग के स्कूल ऐप और निपुण कार्यक्रम के मोबाइल एप्लीकेशन
    को भी लॉन्च किया
  • प्रदेश में शुरू किये गए 4000 प्लेवे स्कूल को अब ‘बाल वाटिका स्कूल’के नाम से जाना जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिये आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इन स्कूलों में परिवर्तित किया गया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या को 22 से बढ़ाकर 147 किया गया है।

 

प्रश्न 25. 26 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 अक्तूबर, 2023 सेनगर निगम, नगर परिषद व समितियों के मेयर और अध्यक्ष सहित सदस्यों के मानदेय में कितनी बढ़ोतरी की घोषणा की ?
उत्तर –

  • मेयर का 20,500 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए, सीनियर डिप्टी मेयर का 16,500 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए, डिप्टी मेयर का मानदेय 13,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए तथा पार्षदों का मानदेय 10,500 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए किया गया है।
  • नगर परिषद के अध्यक्ष का मानदेय 10,500 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 7,500 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए, पार्षदों का मानदेय 7,500 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए किया गया है।
  • नगर समितियों के अध्यक्ष का मानदेय 6,500 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 4,500 रुपए से बढ़ाकर 8,000 रुपए तथा पार्षदों का मानदेय भी 4,500 रुपए से बढ़ाकर 8,000 रुपए किया गया है।
  • ज़िला परिषद के अध्यक्षों का मानदेय 10,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 7,500 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए और सदस्यों का मानदेय 3,000 रुपए से बढ़ाकर 6,000 रुपए किया गया है।
  • पंचायत समिति के अध्यक्षों का मानदेय 7,500 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 3,500 रुपए से बढ़ाकर
    7,000 रुपए तथा सदस्यों का मानदेय 1,600 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए किया गया है।
  • इसके अलावा, उन्होंने हिन्दी आंदोलन सत्याग्रहियों व आपातकालीन पीड़ितों की पेंशन 10 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 15 हज़ार रुपए करने तथा सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की।
  • हिन्दी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों व आपातकालीन पीड़ितों व विधवाओं को 10 हज़ार रुपए की मासिक पेंशन राशि को बढ़ाकर भी 15 हज़ार रुपए किया जाता है।

 

प्रश्न 26. हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत चल रहे विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की उपस्थिति के बारे में कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसके तहत राज्य सरकार ने क्या निर्णय लिया है ?

उत्तर – ‘आधार कार्ड’आधारित उपस्थिति शुरू करने का

 

प्रश्न 27. हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) की पहल से 20 अक्तूबर से 5 नवंबर, 2023 तक विभाग द्वारा किस प्रतियोगिता
का आयोजन किया जा रहा है ?

उत्तर – ‘आइडियाथॉन हरियाणा’

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • इस प्रतियोगिता में आईटीआई तथा पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले तथा डिप्लोमा पास कर चुके युवा हिस्सा ले सकते हैं।

 

प्रश्न 28. 26 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 75 वर्ष से अधिक पुराने स्वस्थ वृक्षों के संरक्षण के उद्देशय से 3,810 वृक्षों को पेंशन देने की विधिवत शुरुआत की। इस पेंशन योजना के तहत इन सभी वृक्षों को सालाना 2750 रुपए पेंशन दी जाएगी। इस योजना क्या क्या नाम है ?

उत्तर – ‘प्राणवायु देवता पेंशन योजना’ 

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • हरियाणा इस तरह की योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य है |
  • यदि किसी के घर के आंगन में 75 वर्ष या उससे अधिक पुराना पेड़ है तो वह अपने संबंधित ज़िले के वन विभाग के कार्यालय में जाकर पेंशन के लिये आवेदन कर सकता है। चयनित प्राणवायु देवता वृक्षों में लगभग 40 प्रजातियाँ शामिल हैं, जिनमें पीपल, बरगद, नीम, आम, जाल, गूलर, कृष्ण कदंब, पिलखन आदि प्रमुख हैं। ये सभी वृक्ष भारतीय है |
  • ये पुराने वृक्ष विभिन्न भूमि पर खड़े हैं, जैसे कि निजी, पंचायती, संस्थागत और सरकारी संपत्ति पर। वन भूमि पर खड़ेवृक्षों को इस योजना
    में शामिल नहीं किया गया है।

 

प्रश्न 29. 26 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य राजमार्गों पर स्थित कितने टोल प्लाजा को
बंद करने की घोषणा की है। इन टोल प्लाजा के बंद होने से जनता को सालाना 13.50 करोड़ रुपए की बचत होगी।

उत्तर – छ: टोल प्लाजा

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • तीन टोल प्लाजा- स्टेट हाईवे-17 पर राजस्थान बॉर्डर के पास गाँव बशीरपुर (नारनौल-निजामपुर रोड), स्टेट हाईवे-11 पर पंजाब सीमा के नज़दीक गाँव तातियाना (कैथल-पटियाला रोड), स्टेट हाईवे-22 पर गाँव गुज्जरवास (सुबाना-कोसली-नाहर-कनीना रोड) पर स्थित टोल प्लाजा का संचालन 1 नवंबर, 2023 से बंद हो जाएगा
  • कैथल-खनौरी सड़क पर गाँव संगतपुरा नज़दीक पंजाब सीमा स्टेट हाईवे-8 पर स्थित टोल प्लाजा 10 नवंबर को बंद हो जाएगा।
    कालाअम्ब-सढ़ारा-शाहाबाद सड़क पर गाँव अशगरपुर नज़दीक हिमाचल प्रदेश सीमा स्टेट हाईवे-4 तथा रोहतक-खरखौदा-दिल्ली सड़क सीमा पर गाँव फिरोज़पुर के नजदीक दिल्ली सीमा स्टेट हाईवे-18 पर स्थित टोल प्लाजा का संचालन 1 दिसंबर, 2023 को बंद कर दिया जाएगा।

 

26 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कॉलोनियों को कानूनी दर्जा देना और व्यापक बुनियादी ढाँचा विकास सुनिश्चित कने के उद्देश्य से 10 ज़िलों में190 कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की | इस वर्ष कुल 594 कॉलोनियों का सफलतापूर्वक नियमितीकरण किया जा चुका है।

 

प्रश्न 30. मृदा सुधार के लिये राजस्थान की खदानों से निकलने वाली जिप्सम का उपयोग होता है, लेकिन इसकी लगातार बढ़ती कमी के कारण कई वर्षों से वैज्ञानिक इसका विकल्प खोज रहे थे। छह साल पहले सीएसएसआरआई ने ये शोध कार्य रिलायंस इंडस्ट्री के साथ मिलकर शुरू किया था। सीएसएसआरआई करनाल ने कौन-सी मृदा सुधार तकनीक विकसित की है ?

उत्तर – सल्फर आधारित मृदा सुधार तकनीक

 

प्रश्न 31. 30 अक्तूबर, 2023 को करनाल के किस शूटर ने 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चांगवोन दक्षिण कोरिया में आयोजित 15वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई करते हुए व्यक्तिगत और टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी हासिल किया है।

उत्तर – अनीश बनवाला ने

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु- 

  • अनीश बनवाला ने यह उपलब्धि 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हासिल की है।

 

प्रश्न 32. 30 अक्तूबर, 2023 को केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी बयान के अनुसार हरियाणा का कौन-सा शहर देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है। इस शहर का औसत एक्यूआई 416 दर्ज किया गया।

उत्तर – जींद

कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु-

  • देश का सबसे प्रदूषित शहर राजस्थान का हनुमानगढ़ रहा। इस शहर का औसत एक्यूआई 428 दर्ज किया गया।
  • देश के 13 प्रदूषित शहरों में शामिल हरियाणा के छह शहर हैं- जींद (416), झज्जर/बहादुरगढ़ (362), कैथल (332), भिवानी (330), रोहतक (314) और करनाल (303)। इन ज़िलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पार कर गया है।
Download HSSC Mock Test With Answer Key HSSC Important Questions – HSSC परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न

Read More Latest Changes in Haryana gk – Haryana Current Affair for HSSC

Haryana GK in Hindi

Haryana GK in English

HSSC Mock Test & Question Paper

Haryana Current Affairs

Haryana Gk in Hindi downloadList of State Highways in Haryana – हरियाणा के राज्य-राजमार्गों की सूचि

हरियाणा के जिले की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply