Haryana Current Affairs Feburary 2024 – हरियाणा करंट अफेयर्स फरवरी 2024

Haryana Current Affairs Feburary 2024 – हरियाणा करंट अफेयर्स फरवरी 2024

Here You will read Haryana Current Affair for HSSC in hindi. This is important topic for Haryana State Exam like HSSC, HPSC, HTET and Haryana Police. because question are asked from Haryana Current Affair for HSSC in recent exams

Haryana Current Affairs Feburary 2024

haryana current affairs in hindi pdf Feburary 2024 – Haryana Current Affair for HSSC

Q. 1) केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हुई बैठक में हरियाणा ने किस राज्य के साथ हथिनी कुंड बैराज का पानी देने का समझौता किया है ?

Answer : राजस्थान

  • अब समझौते के बाद हथिनी कुंड बैराज से चार पाइप लाइनें निकाली जाएंगी, तीन लाइन राजस्थान जाएगी और एक पाइपलाइन हरियाणा के लिए होगी। दोनों राज्यों के बीच तय हुआ है कि हरियाणा बरसात के दिनों में यमुना का अतिरिक्त पानी राजस्थान को देगा। यमुना का यह पानी राजस्थान को दक्षिण हरियाणा की तरफ से दिया जाएगा और राजस्थान इस पानी का स्टोरेज करेगा ताकि पीने के काम आ सके।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शनिवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हुई बैठक में हरियाणा ने इस बात पर सहमति जताई कि हथिनी कुंड बैराज से राजस्थान को पानी दिया जाएगा।

 

Q. 2) स्पेन के ग्रेनाडा में ISSF विश्व कप 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में हरियाणा की किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता ?

Answer : मनु भाकर

  • टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में 576 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जहां उन्होंने कांस्य पदक जीतने के लिए 215.1 अंक हासिल किए।

 

Q. 3) हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 15.2.2024 को नोटिफ़िकेशन जारी केआर हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है ?

Answer : श्रीमती प्रवीण जोशी

  • भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी की धर्मपत्नी व हरियाणा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीन जोशी को हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का चेयरपर्सन बनाया गया है।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री – कमलेश ढांडा

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी 2024 को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ को 32.19 करोड़ रुपये लागत की चार परियोजनाओं की सौगात दी। 

 

Q. 4) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 16 फरवरी 2024 को हरियाणा के किस जिले में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी ?

Answer : रेवाड़ी

  • रेवाड़ी में एम्स 203 एकड़ में निर्मित होना है। इस पर 1,650 रुपये की लागत आएगी। इसमें 720 बिस्तरों का अस्पताल, 100 सीट क्षमता का मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों का नर्सिंग कॉलेज और 30 बिस्तरों के साथ आयुष ब्लॉक होगा।
  • हरियाणा राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय
  • हरियाणा कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री – श्री राव इंद्रजीत सिंह

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फ़रवरी, 2024 को वर्चुअल माध्यम से कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में बने अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया. यह 17 एकड़ में बना अनुभवात्मक संग्रहालय है जिसे लगभग 240 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा, जो महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा.

 

Q. 5) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फ़रवरी, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरियाणा में 68.5 किलोमीटर लंबी किस नई रेल लाइन का उद्घाटन किया ?

Answer : रोहतक-महम-हांसी

  • इस रेलवे लाइन का शिलान्यास 28 जुलाई, 2013 को हुआ था | इस रेलवे लाइन पर पांच नए रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं | रेलवे लाइन पर दो ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया था| रेलवे के मुताबिक, इसे बनाने में 889 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं |

Q. 6) हरियाणा सरकार रोजगार प्रदान करने के लिए वन से सम्बंधित कौन सी योजना शुरू की है जिसमे 180,000 रुपये से कम की आय वाले परिवारों को पौधों के संरक्षण के लिए निश्चित राशि मिलेगी, जिसके लिए आयु सीमा 18 से 60 वर्ष है। इसका मुख्य उद्देश्य गैरवान भूमि पर वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करना है।

Answer : वन मित्र योजना

इस योजना के तहत पहले वर्ष में वन मित्रों को गड्डों की जिओ ट्रेनिंग और फोटोग्राफ मोबाइल एप्लिकेशन पर अपलोड करने की आवश्यकता होगी। उन्हें प्रति खोदे गए खड्डे पर ₹20 मिलेगा। उसके बाद, जिन वन मित्रों ने लगाए गए पौधों पर ₹30 मिलेगा। इसके बाद, उन्हें वृक्षारोपण के रखरखाव और सुरक्षा के लिए प्रति जीवित पौधे के हिसाब से ₹10 मिलेगा।

  • दूसरे वर्ष में प्रत्येक महीने ₹8 पर की जीवित पौधे के हिसाब से आवेदक को मिलेंगे।
  • तीसरे वर्ष में प्रत्येक महीने ₹5 प्रति जीवित पौधे के हिसाब से वन मित्रों को दिए जाएंगे।
  • चौथे वर्ष में प्रत्येक महीने ₹3 प्रति जीवित पौधे के हिसाब से वन मित्रों को मिलेंगे।

इस योजना के अंतर्गत, प्रत्येक वन मित्र को अधिकतम 1000 पौधे लगाने का अधिकार होगा। पहले चरण में, पोर्टल के माध्यम से 7500 मित्रों का चयन किया जाएगा।

वन मित्र योजना

 

Q. 7) 11 फ़रवरी, 2024 को चैलेंजर एटीपी टूर्नामेंट के पुरुष एकल फ़ाइनल में इटली के लुका नारदी को हराकर किस टेनिस खिलाड़ी ने  खिताब अपने नाम किया ?

Answer : सुमित नागल

सुमित नागल हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं | यह नागल का करियर का पांचवां और इस सीज़न का पहला एटीपी चैलेंजर टूर खिताब है | वह वर्तमान में नंबर 1 रैंक वाले भारतीय खिलाड़ी हैं | इस जीत के बाद, नागल ने अपने करियर की सर्वोच्च एकल रैंकिंग विश्व नंबर 98 हासिल की।

Q. 8) हरियाणा सरकार ने  को एक ही पहुंच बिंदु के माध्यम से सरकार से नागरिक (जी2सी) और व्यवसाय से नागरिक (बी2सी) सेवाओं की ‘कहीं भी-कभी-किसी भी’ डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कौन सी मोबाइल ऐप लॉन्च की है ?

Answer : जन सहायक हेल्प मी एप

नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी। इसके अलावा  डायल 112 आपातकालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं भी जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं। साथ ही एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकारी की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है, जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं।

जन सहायक हेल्प मी एप

 

Q. 9) हरियाणा के किस खिलाड़ी को स्विट्जरलैंड का फ्रेंडशिप एंबेसडर बनाया गया है ?

Answer : नीरज चोपड़ा

स्विट्जरलैंड पर्यटन विभाग ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों की तारीफ़ की और जंगफ्राउजोक के मशहूर आइस पैलेस में उनकी स्मारक पट्टिका लगाकर उन्हें सम्मानित किया |

Q. 10) 3 फ़रवरी, 2024 को जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में महिलाओं की 55 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक  किसने जीता?

Answer : विनेश फोगाट

  • दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट ने 16 महीने के लंबे चोट के बाद मैट पर वापसी की। विनेश ने आखिरी बार बेलग्रेड में 2022 विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था, जहां उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

 

Q. 11) हरियाणा की कौन सी यूनिवर्सिटी नैक (NAAC) की तरफ से मूल्यांकन परिणाम में 3.56 स्कोर के साथ ए++ ग्रेड प्राप्त  करने वाली राज्य की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है ?

Answer : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी

  • नैक की टीम के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 7 मानकों के आधार पर इवेलुएशन किया. जिनमें पाठ्यचर्या के पहलू, शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन, अनुसंधान, नवाचार और विस्तार, आधारभूत ढांचा और सीखने के संसाधन, विद्यार्थी सहयोग और प्रगति, शासन, नेतृत्व और प्रबंधन, इंस्टीट्यूशनल वैल्यू एंड बेस्ट प्रैक्टिसिज आदि मानकों के आधार पर जाँचा गया | अब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी “राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा” की तरफ से मिलने वाली ₹1000 करोड़ की ग्रांट की पात्र बन गई है.

Q. 12) भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूरजकुंड फरीदाबाद में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में किस पुस्तक का विमोचन किया ?

Answer : हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष – एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय

  • यह पुस्तक राज्य सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है और इसे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित किया गया है।

 

Q. 13) हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 2 फरवरी, 2024 को 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला का उद्घाटन किसने किया ?

Answer : द्रौपदी मुर्मु

  • इस मेले की शुरुआत सबसे पहले 1987 में हुई थी. देश के सभी हिस्सों से पारंपरिक शिल्पकार (कलाकार, चित्रकार, बुनकर और मूर्तिकार) “सूरजकुंड शिल्प मेला” या “सूरजकुंड डिजाइनर गांव” नामक इस वार्षिक उत्सव में भाग लेते हैं।
  • सूरजकुंड मेला 2024 का आयोजन 2 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक का हैं | मेले में कम से कम 20 देश और भारत के सभी राज्य भाग लेंगे।

 

Q. 14) 37वें  सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2022 के लिए  किस राज्य को थीम राज्य चुना गया है ?

Answer : गुजरात

 

Q. 15) 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2024 का भागीदार राष्ट्र कौन-सा है ?

Answer : तंजानिया

वर्षों से भागीदार राष्ट्र

  • 23वें सूरजकुंड शिल्प मेला-2009 में मिस्र फोकस राष्ट्र बन गया । इस प्रकार किसी देश/राष्ट्र को फोकस राष्ट्र के रूप में पेश करने का विचार आया।
  • 26वें सूरजकुंड शिल्प मेला-2012 के दौरान थाईलैंड को पहले फोकस राष्ट्र के रूप में पेश किया गया था ।
  • 27वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2013 में अफ्रीकी देशों के एक समूह ने फोकस राष्ट्र के रूप में भाग लिया ।
  • 28वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2014 में फोकस नेशन के रूप में श्रीलंका ने भाग लिया था ।
  • 29वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2015 में लेबनान ने   फोकस नेशन के रूप में भाग लिया था ।
  • 30वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2016 का फोकस देश चीन और जापान थे
  • किर्गिस्तान 32वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2018 के लिए भागीदार राष्ट्र था
  • 33वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2019 के लिए थाईलैंड भागीदार राष्ट्र था
  • उज्बेकिस्तान 34वें और सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2020   के लिए भागीदार राष्ट्र था
  • यूनाइटेड किंगडम 35वें और सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2022   के लिए भागीदार राष्ट्र था
  • शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2023 के लिए भागीदार राष्ट्र था

दस्य राज्य
(8 संख्या)

प्रेक्षक राज्य
(4 संख्या)

डायलॉग पार्टनर
(14 संख्या)

  1.       भारत
  2.      कजाखस्तान
  3.     चीन
  4.      किर्गिज़स्तान
  5.      रूस
  6.     पाकिस्तान
  7.     तजाकिस्तान
  8.     उज़्बेकिस्तान.
  1. अफ़ग़ानिस्तान
  2. बेलोरूस
  3. ईरान
  4. मंगोलिया
  1. आज़रबाइजान
  2. आर्मीनिया
  3.  टर्की
  4. कंबोडिया
  5. श्रीलंका
  6. नेपाल
  7. सऊदी अरब
  8. कतर
  9. मिस्र
  10. संयुक्त अरब अमीरात
  11. कुवैट
  12. म्यांमार
  13. मालदीव
  14. बहरीन

 

Q. 16) हिसार स्थित हरियाणा (Haryana) कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में एक नया कृषि विज्ञान केन्द्र (Krishi Vigyan Kendra) नूंह जिले के किस गाँव में खुलेगा जिससे कृषि विज्ञान केन्द्रों की संख्या बढक़र 20 हो जाएगी ?

Answer : छपेड़ा

 

Q. 17) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 का छठा संस्करण 31 जनवरी, 2024 को पूरा हुआ जिसमे हरियाणा 35 स्वर्ण, 22 रजत, और 46 कांस्य पदक व कुल 103 पदक जीत कर कौन से स्थान पर रहा ?

Answer : तीसरे

  • पूरे देश से आए 5,600 से अधिक एथलीटों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 में 19 से 31 जनवरी तक प्रतिस्पर्धा किया। तमिलनाडु ने KIYG 2024 की मेज़बानी की जहां चार शहरों – चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयंबटूर में खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
  • KIYG 2024 में भारत के सभी 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा लेते हैं। मेज़बान तमिलनाडु के पास 559 एथलीटों के साथ सबसे बड़ा दल था। मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र 415 एथलीटों के साथ मैदान में था। दो बार के चैंपियन हरियाणा ने 491 एथलीटों के साथ शिरकत किया।
  • महाराष्ट्र और हरियाणा को छोड़कर किसी भी अन्य टीम ने आज तक KIYG का खिताब नहीं जीता है।
रैंक राज्य स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
1 महाराष्ट्र 57 48 53 158
2 तमिलनाडु 38 21 39 98
3 हरियाणा 35 22 46 103

 

Q. 18) प्रदेश में बिजली का बिल 2 महीने में एक बार जारी किया जाता है। अनेक बिजली उपभोक्ता 2 महीने का बिल एक बार में भरने में वित्तीय परेशानी महसूस कर रहे थे , ऐसे उपभोक्ता चाहते थे कि बिल प्रतिमाह मिले। उनकी मांग पर बिल का विकल्प चुनने के लिए मुखयमंत्री मनोहर लाल ने कौन सी मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता द्विमासिक अथवा मासिक बिल का चयन कर सकता है।

Answer : हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल ऐप

  • इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह भी उपस्थित थे। वहीं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता वर्चुअल रूप से जुडे़।
  • हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल ऐप प्रथम चरण में पायलट आधार पर पंचकुला, करनाल, महेन्द्रगढ और हिसार जिलों में शुरू की जा रही है। इससे 10 लाख 70 हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
  • यह मोबाइल ऐप हरियाणा डिस्कॉम के ‘हरियाणा ट्रस्ट आधारित रीडिंग’ के आधार पर बनाई गई है।

Q. 1) अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला की पुण्यतिथि कब मनाई जाती है ?

Answer : 1 फरवरी

कल्पना चावला की संक्षिप्त जीवनी, महत्वपूर्ण प्रश्न, तथ्य – Kalpana Chawla’s Biography, Facts and Important Questions

 

Haryana Gk - Haryana Samanya Gyan, Haryana Current Affairs for HSSC, Haryana Current GK

Download HSSC Mock Test With Answer Key

HSSC Important Questions – HSSC परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न

Read More Latest Changes in Haryana gk – Haryana Current Affair for HSSC

Haryana GK in Hindi

Haryana GK in English

HSSC Mock Test & Question Paper

Haryana Current Affairs

Haryana Gk in Hindi downloadList of State Highways in Haryana – हरियाणा के राज्य-राजमार्गों की सूचि

हरियाणा के जिले की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply