Haryana Current Affairs in Hindi January 2019

Haryana Current Affairs January 2019 – Haryana Current Affair for HSSC

Here You will read Haryana Current Affair for HSSC in hindi. This is important topic for Haryana State Exam like HSSC, HPSC, HTET and Haryana Police. because question are asked from Haryana Current Affair for HSSC in recent exams

haryana current affairs in hindi pdf January 2019 – Haryana Current Affair for HSSC

Haryana Current Affairs January 2019

* We Will Update Current Affairs Daily, So keep in touch with us*

1 January – 7 January, 2019

देहरादून में ब्लू रिकॉर्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित मिसेज, मिस एंड मिस्टर ग्रेंड फिनाले में मिसेज इंडिया का खिताब किसे मिला – रोहतक की रहने वाली 24 वर्षीय अर्चना को

  • इस प्रतियोगिता मे 18 महिलाओं व 18 पुरुषों ने हिस्सा लिया। जीत पर उन्हें दो लाख की नगद राशि भी मिली। अर्चना दो बच्चों की मां है।

 

हरियाणा पुलिस द्वारा जनता के सम्मान को बनाए रखने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए प्रदेश में एक ओपरेशन की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत पुलिसकर्मी विभिन्न डयूटी के दौरान नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुए शिष्टाचार का पालन करेंगे।इस ओपरेशन का क्या नाम रखा गया है – ‘ऑपरेशन श्रीमान’

  • पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी.एस. संधू ने सभी रेंज एडीजीपी / आईजी, पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को कल देर सायं पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए इस संबंध में निर्देश जारी किए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में एक समारोह के दौरान 
  • ऑपरेशन श्रीमान 31 जनवरी, 2019 तक जारी रहेगा। । इस संबंध में सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मियों को राज्य, रेंज और जिला स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 1970 से लेकर अब तक के रिकार्ड को कंप्यूटराइज्ड कर दिया है। शिक्षा बोर्ड अब हर रोज 10वीं और 12वीं के 500 डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी कर सकेगा। इसके अलावा सेना में लगने वाले उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट का वेरीफिकेशन भी सेना के अधिकारी ऑनलाइन कर सकेंगे।

  • शिक्षा बोर्ड ने दो स्तर पर सर्टिफिकेट रिकॉर्ड को कंप्यूटराइज्ड किया है। 2004 से अब तक का रिकार्ड तो पहले से ऑनलाइन था। अब शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने वर्ष 1970 से लेकर 2003 तक के रिकार्ड को भी कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि प्रमाणपत्र शाखा के 33 वर्षो के पुराने गजटों की स्कैनिंग और डिजीटलाइजेशन का काम पूरा हो गया है। 
  • पिछले पांच वर्षो के प्रश्नपत्र भी बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की समस्याओं के निदान के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01664-254603 भी जारी किया गया है।

 

हरियाणा सरकार ने आधार कार्ड की आवश्यकता, आधार अपडेट करवाने से संबंधित समस्याओं और आधार से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए एक रथ की शुरुआत की है। यह रथ 2 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रदेश के जिलों और गांवों में भ्रमण कर लोगों को आधार से संबंधित आवश्यक जानकारियां देगा, इसका क्या नाम है – ‘आधार-रथ’ 

  • यह रथ 40 दिनों तक प्रदेश में भ्रमण करेगा।

 

बिग बॉस सीजन 12 में करनाल के एक छोटे से कस्बा तरावडी में रहने वाले किस लडके ने अपनी एक अलग पहचान बनाई – रोमिल चौधरी

 

14 जनवरी से शुरु हो रही प्रो रेसलिंग लीग के लिए खिलाड़ीयों कि नीलामी की शुरुआत शुक्रवार को गुरुग्राम में शुरु हुई । इस नीलामी में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाड के गोल्ड मेडलिस्ट सबसे महंगे बिके। इनका क्या नाम है – बजरंग पूनिया

  • पूनिया को एनसीआर पंजाबी रॉयल्स ने 30 लाख रुपए में अपने साथ शामिल किया।
  • नीलामी में 6 टीमों ने 225 पहलवानों के पूल से 54 को अपने साथ शामिल।
  • विनेश फोगाट को मुंबई मराठी ने 25 लाख रुपए में खरीदा। साक्षी मलिक को दिल्ली सुल्तांस ने 20 लाख रुपए में अपने साथ शामिल किया। इसमें चैंपियन को 1.9 करोड़ रुपए और रनरअप को 1.1 करोड़ रुपए मिलेंगे।

 

 18 जनवरी, 2019 को संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना राज्य में आयोजित विविधता पुरस्कार डिनर में अंबाला के उपमंडल बराड़ा के गांव अधोई के रहने वाले किस सिख को रोजा पार्क ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार” से नवाजा जाएगा – गुरिंदर सिंह खालसा को

  • यह पुरस्कार भारतीय अल्पसंख्यक व्यापार पत्रिका ( IMBM) द्वारा आयोजित किया जाएगा।
  • गुरविन्द्र सिंह को 2007 में न्यूयॉर्क के बफेलो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक टीएसए सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा पगड़ी को उतार कर चैंकिग ब्लैट पर रखने को कहा था, लेकिन गुरविंदर सिंह ने इसे पगड़ी का अपमान बताते हुए पगड़ी को उतार कर चैकिंग ब्लैट पर रखने से मना कर दिया । जिसके बाद उन्होंने उस हवाई यात्रा को छोड़ दिया।
  • इसके बाद श्री खालसा इस मुद्दे को अमेरिकी कांग्रेस में लेकर गये। आखिकार परिवहन सुरक्षा प्रशासन को पगड़ी पर अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा।
  • लेकिन पगड़ी के मान की खातिर उन्होंने एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर टीएसए की इस निति को बदलने की मुहीम शुरू की । नीति बदलने के लिए 20 हजार हस्ताक्षर करने थे, लेकिन उन्होंने 67 हजार हस्ताक्षर एकत्रित कर लिए । जिसके बाद अब सिख युवकों को एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पगड़ी नहीं उतारनी पड़ती।

 

8 January – 14 January, 2019

जींद रियासत के इतिहास में राजशाही पगड़ी पहली बार बेटी के सिर पर रखी गई है, यह किस के सर पर रखी गयी है – स्व. कुंवर जगबीर की 15 वर्षीय बेटी जिनियाबीर सिद्धू

  • जींद रियासत का ऐतिहासिक महत्व है और इसकी स्थापना 1768में की गई थी। जींद को ऐतिहासिक नगरी के नाम से जाना जाता है। जींद रियासत पर पहले राजाओं की सल्तनत होती थी। । रियासत के कुंवर जगबीर सिंह की मौत के बाद उनकी पर पौत्री जिनियाबीर सिद्धू को रियासत की राजशाही पगड़ी पहनाई गई है। जींद रियासत के आखिरी राजा राजबीर सिंह को माना जाता है,जिन्हें आजादी के बाद 1948 में गद्दी पर बेठाया गया था।उनका विवाह पंजाब में हुआ था। विवाह के बाद उन्हें कुंवर जगबीर सिंह और कुंवर गजराज के रूप में दो पुत्र प्राप्त हुए थे। कुंवर गजराज का निधन सवा साल पूर्व हो गया था। उनका पांच वर्ष का बेटा है। 27 दिसंबर को कुंवर जगबीर सिंह की पीलिया के कारण मौत हो गई। उनकी इकलौती बेटी जिनियाबीर है।
  • कुछ दिन पहले अमरहेड़ी में स्थित पुश्तैनी राजा की कोठी में उनकी रस्म अदायगी कर बेटी जिनियाबीर को पारंपरिक तरीके से जींद रियासत की राजशाही पगड़ी पहनाई गई।

 

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कविता जैन व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने 30 फीट ऊंचे देश के सबसे बड़े सम्राट अशोक के धर्मचक्र का अनावरण किया, यह कहाँ स्थापित किया गया है – टोपरा कलां गांव में (यमुनानगर)

  • टोपरा गांव से इसका गौरव व पहचान 13वीं शताब्दी में फिरोजशाह तुगलक छीन ले गया था। इस चक्र से लोगों का 2300 साल पुराना गौरव पुन: लौट आया है। इस अशोक चक्र को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है।
  • इससे पहले उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती में थाई बुद्धिस्ट मंदिर में 5 साल पहले 5 फीट ऊंचा पत्थर का अशोक चक्र लगा था। यह थाईलैंड की महारानी ने बनवाया था।

अशोक चक्र का इतिहास…

  • सम्राट अशोक ने गुजरात की गिरनार की पहाड़ियों में इस स्तंभ को बनवाया था, जिसकी लंबाई 42 फीट व चौड़ाई 2.5 फीट है। इस स्तंभ पर प्राचीन ब्राह्मी लिपि और प्राकृत भाषा में लिखी गई उनकी सात राजाज्ञाएं खुदी हुई हैं। देश का यह एकमात्र स्तंभ है, जिस पर सात राजाज्ञाएं खुदी हुई हैं। 1453 में फिरोजशाह तुगलक जब टोपरा कलां में शिकार के लिए आया तब उसकी नजर इस स्तंभ पर पड़ी। पहले वह इसे तोड़ना चाहता था, परन्तु बाद में वह इसे अपने साथ दिल्ली ले गया। यमुना के रास्ते इस स्तंभ को दिल्ली ले जाने के लिए एक बड़ी नाव तैयार की गई। स्तंभ पर कोई खरोंच न पडे़ इसके लिए उसे रेशम व रुई में लपेट कर ले जाया गया। टोपरा से यमुना नदी तक इसे ले जाने के लिए 42 पहियों की गाड़ी तैयार की गई थी, जिसे आठ हज़ार लोगों ने खींचा था। 18वीं शताब्दी में सबसे पहले एलेग्जेंडर कनिंघम ने साबित किया था कि यह स्तंभ टोपरा कलां से लाया गया है। वहां इसका नाम दिया मीनार ए जरीन, जिसका हिंदी में मतलब होता है, सोने का स्तंभ। इस बात का वर्णन इतिहासकार श्यामे सिराज ने तारीकी -फिरोजशाही में किया है। ब्रिटिश काल में एक बार फिर से इस स्तंभ की महत्ता सामने आती है। अभी तक कोई भी इस पर लिखे अक्षरों को पढ़ नहीं पा रहा था। इस दौर में अंग्रेजी स्कॉलर जेम्स प्रिंसेप ने सबसे पहली ब्राह्मी लिपि और प्राकृतिक भाषा को पढ़ा। टोपरा के इस सम्मान को लौटाने के लिए एक दिन बौद्धिस्ट फोरम के संस्थापक सिद्धार्थ इस खोज में लगते हैं। टोपरा के सरपंच मनीष कुमार समेत पूरी पंचायत ने उनका साथ दिया। फोरम के दूसरे संस्थापक एनआरआइ डॉ. सत्यदीप गौरी ने सिद्धार्थ को फंड उपलब्ध कराने का वादा किया। वह खुद भी ऑस्ट्रेलिया से लौटे। इस तरह गोल्डन रंग का देश का सबसे ऊंचा अशोक चक्र सामने आया। शनिवार को आयोजन में बर्मा से भी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। 

चक्र की खास बातें

  • 30 फीट ऊंचे अशोक चक्र को 8 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया गया
  • 40 लाख रुपये की लागत आई,
  • 12 कारीगरों ने छह महीने में बनाया,
  • 06 टन लोहा और 3 टन अन्य सामग्री लगी

 

हरियाणा के किस जिले का जिला चुनाव कार्यालय अलग से बना दिया गया है। यह कार्यालय जिला भिवानी से अलग होकर अब स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा – चरखी दादरी का

  • चरखी दादरी के उपायुक्त अजय सिंह तोमर अब चरखी दादरी के जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। दो विधानसभा क्षेत्र जोड़े, चरखी दादरी जिला के दादरी विधानसभा क्षेत्र में 232 मतदान केंद्र गठित किए गए हैं और यहां एक लाख 83 हजार 868 मतदाता हैं। इसी प्रकार बाढ़ड़ा विधानसभा क्षेत्र में 239 बूथ हैं और मतदाताओं की संख्या एक लाख 76 हजार 299 है।

 

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा आज हारट्रोन इनोवेशन कैम्पस, गुरुग्राम में सूचना, प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान हरियाणा गुप्तचर विभाग की किस टीम को स्मार्ट पुलिसिंग पहल श्रेणी में बेहतर प्रदर्षन के लिए अवार्ड से नवाजा गया है – डिजिटल इन्वेस्टिगेशन, ट्रेनिंग एंड एनालिसिस सेंटर (डीआईटीएसी)

  • एडीजीपी/सीआईडी अनिल कुमार राव की ओर से यह अवार्ड पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, सौरभ सिंह ने डीएसपी डीआईटीएसी जितेन्द्र गहलावत और सब इंस्पेक्टर गनपाल सिंह, इंचार्ज डीआईएसीएसी के साथ प्राप्त किया।
  • डीआईटीएसी केंद्र राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) के सहयोग से सीआईडी हरियाणा के तत्वावधान में गुरुग्राम में स्थापित किया गया था। इसके लिए अगस्त 2016 में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। सीआईडी प्रमुख अनिल कुमार राव के व्यक्तिगत प्रयासों से, डीआईटीएसी को एक रिकॉर्ड समय में स्थापित किया गया और 28 दिसंबर, 2016 को हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था। इसके सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर लैब और ट्रेनिंग लैब सहित तीन विंग हैं।

 

साईबर सिक्योरिटी के लिए टोल-फ्री नंबर तथा साईबर सिक्योरिटी पोर्टल शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला प्रांत बन गया है। ये दोनो सुविधाएं आज हरियाणा के वितमंत्री कैप्टन अभिमन्यू द्वारा गुरूग्राम के हारट्रोन कैंपस में डिजीटल इनोवेशन तथा साईबर सिक्योरिटी पर आयोजित राष्ट्रीय समिट में लांच की गई। इस पोर्टल का क्या नाम है  व टोल फ्री नो. कोण सा है – आईएसएमओ.जीओवी.आईएन (ISMO.GOV.IN) व टोल-फ्री नंबर 1800-180-1234

  • इस पोर्टल पर बच्चों को ऑनलाईन कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है, इसकी भी जानकारी दी गई है।
  • इलैक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता

 

देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले भारत के महान नेता सुभाष चंद्र बोस के गनमैन का 95 की उम्र में निधन हो गया है, उनका क्या नाम था –  हिसार के हसनगढ़ निवासी गनमैन भलेराम कोहाड़

 

जरूरतमंदों की मदद के लिए झज्जर जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। जिला उपायुक्त के आह्वान पर आम जनता के साथ सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों ने भी अपनी इच्छा से कपड़े, जूते चप्पल ,किताबों और दूसरे घरेलू इस्तेमाल के सामान डोनेट किए हैं । इस फल का क्या नाम है – सांझी मदद

  • इस नेक काम का आईडिया जिला उपायुक्त सोनल गोयल का था ।

 

नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन,नदी विकास और गंगा संरक्षण एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन जयराम गडकरी और उत्तर भारत के छह राज्यों के मुुख्यमंत्री हरियाणा के मनोहर लाल ,उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल के जयराम ठाकुर, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल,उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ व राजस्थान के अशोक गहलोत ने उपरी यमुना बेसीन पर यमुना नदी की सहायक गिरी नदी पर बहुउद्देशीय बांध परियोजना के निर्माण के लिए समझौता -पत्र हस्ताक्षरित किया।, इस परियोजना का क्या नाम है – रेणुकाजी बहुउद्देशीय बांध परियोजना

  • हस्ताक्षरण समारोह में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल व केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहे।
  • यमुना नदी की क्षमता में 160 प्रतिशत की वृद्धि होगी। उपरी यमुना बेसिन पर यमुना व उसकी सहायक नदियों पर निर्मित की जाने वाली तीन जल भंडारण बांध परियोजनाओं, लखवाड बहुद्देशीय बांध परियोजना, रेणुकाजी बहुद्देशीय बांध परियोजना व किशाऊ बहुद्देशीय बांध परियोजना का 47.82 प्रतिशत जल हरियाणा प्रदेश को मिलेगा।
  • हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला क्षेत्र में यमुना नदी की सहायक गिरी नदी पर कुल 1508 हैक्टेयर में कुल 4596.76 करोड़ रुपये लागत से 148 मीटर उंची रेणुकाजी बहुद्देशीय बांध परियोजना निर्मित की जाएगी।

 

मेवात की मुस्लिम महिला शबनम पहली मुस्लिम महिला संस्कृत लेक्चरर बनी हैं। जिन्होंने संस्कृत संस्कृत में पीजीटी की उपाधि हासिल की है। फिरोजपुर झिरका खंड के गांव अहमदबास निवासी सरफराज अंजुम मोर की पत्नी शबनम बानो का संस्कृत में पीजीटी में सिलेक्शन हुआ है।

 

15 January – 21 January, 2019

आगामी 24 जनवरी को ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत सरकार द्वारा हरियाणा को राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए चार पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

  • इनमें एक राज्य स्तरीय और तीन जिला स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं।
  • हरियाणा प्रदेश को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘सर्वांगीण सहायता, मार्गदर्शन, मॉनिटरिंग व लक्ष्य को हासिल करने’ की श्रेणी के तहत सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
  • इसके अलावा, हरियाणा के तीन जिलों को भी इस कार्यक्रम में सराहनीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें करनाल जिला को ‘इफैक्टीव कम्यूनिटी एंगेजमैंट’ श्रेणी, झज्जर जिला को ‘एनेबलिंग गर्ल चाइल्ड एजूकेशन’ की श्रेणी में तथा कुरूक्षेत्र जिला को ‘पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को सही ढ़ंग से लागू करने’ की श्रेणी में चुना गया है।
  • उन्होंने बताया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ को लागू हुए चार वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 24 जनवरी को ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ मनाया जा रहा है, जिसका विषय ‘उज्जवल भविष्य के लिए लड़कियों का सशक्तिकरण’ है।

 

14 जनवरी की सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर हिसार के गांव फरीदपुर वासी किसान की बेटी ने अंटार्कटिका महाद्वीप की दक्षिणी ध्रुव पर 4892 मीटर ऊंचाई पर स्थित सबसे ऊंची चोटी विन्सन को फतह करके इतिहास रच दिया है- अनीता कुंडू ने

  • इससे पहले अनिता कुंडू ने 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल की ओर से और 2017 में चीन की तरफ से फतह करके एवरेस्ट को दोनों तरफ से फतह करने वाली भारत की प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त किया था।
  • अनिता कुंडू अपने सेवन समिट अभियान पर है इसके तहत उन्होंने सातों महाद्वीपों की सात ऊंची चोटियों को फतह करने का लक्ष्य रखा है। मार्च 2018 में इंडोनेशिया की कारस्टेन्स पिरामिड शिखर, अगस्त 2018 में यूरोप की एल्‍ब्रुस, अक्टूबर 2018 में अफ्रीका की किलिमंजारो को वह फतह कर चुकी है। जून 2018 में अमेरिका की देनाली पर भी उन्होंने चढ़ाई की थी लेकिन बर्फीले तूफान की वजह से चोटी से चंद मीटर दूरी से उन्हें अपने कदम रोकने पड़े थे और वापस आना पड़ा। अनीता हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्‍पेक्‍टर के पद पर कार्यरत हैं । अनीता कुंडू के विन्सन अभियान पर लगभग 70 लाख रुपये का खर्च आया है। उनके इस अभियान को सिक्युरिटी एंड इंटेलिजेंस इंडिया लिमिटेड ने स्पोंसर किया हुआ है।

 

हरियाणा के फतेहाबाद की रहनेवाली अरूणिमा अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराने वाली विश्व की पहली दिव्यांग महिला बन गई है।

  • अरुणिमा दुनियां की 7 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। अरुणिमा को साल 2016 में तेन्जिंग नॉरगे नेशनल एडवेंचर अवार्ड भी दिया गया है। इस पुरस्कार को भारत में दिये जाने वाले अर्जुन पुरस्कार के समान माना जाता है।

 

सपना चौधरी की बॉलीवुड में एन्ट्री,जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है – ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’

  • अपनी पहली फिल्म में सपना चौधरी एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।

 

देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय कैंसर संस्थान हरियाणा के झज्जर जिले में कहाँ बनकर तैयार हुआ है – बाढ़सा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों फरवरी माह के शुरुआत में इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा में 300 एकड़ भूमि में फैले राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान पार्ट -2 के एक हिस्से में बनाया गया है। करीब 60 एकड़ में फैले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में हर साल करीब 5 लाख मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है।
  • राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का निर्माण 3 चरणों में हो रहा है। पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। पहले चरण के काम के बाद 250 मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की गई है। फिलहाल हर रोज ओपीडी में करीब 80 से 100 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। जिन्हें डॉक्टरी परामर्श के साथ रेडियोथैरेपी, कीमोथेरेपी और लैब की आधुनिक सुविधाएं दी जा रही है। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी गई है। टेक्निकल और नॉन टेक्निकल स्टाफ भी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हो गया है।
  • राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का दूसरा चरण दिसंबर 2019 तक पूरा किया जाना है। जिसके पूरा होने के बाद ढाई सौ बेड की संख्या बढ़कर 500 बेड हो जाएगी और उसके बाद अंतिम चरण का काम दिसंबर 2020 तक पूरा किया जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में 710 मरीजों के लिए बेड उपलब्ध हो जाएंगे।

 

28 जनवरी को हो रहे जींद उप-चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में अनूठी पहल व पहली बार एक नया प्रयोग करने जा रहा हैयह प्रयोग क्या है –

  1. जींद उप-चुनाव में एक ऐसा मतदान केंद्र दिखाई देगा जिसमें केवल महिला कर्मचारी ही चुनावी ड्यूटी पर तैनात होंगी। ऐसे मतदान केंद्र को पिंक बूथ का नाम दिया जाएगा। इसके लिए 10 महिला कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी का खास प्रशिक्षण दिया जाएगा।पिंक पोलिंग बूथ पर कोई भी पुरुष कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर नहीं होगा। यहां सुरक्षा के लिए भी महिला पुलिस को ही ज्यादा संख्या में तैनात किया जाएगा।
  2. एक ऐसा मतदान केंद्र भी होगा जिसमें केवल दिव्यांग कर्मचारी ही चुनावी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे।

 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा के किस जिले में दिसम्बर 2018 तक 1000 लड़कों के पीछे 935 लड़कियों ने जन्म लिया है, व लिंगानुपात में वृद्धि कर पहले स्थान पर पंहुचा है – सिरसा जिला

  • सिरसा जिला चार साल में तीसरी बार पूरे हरियाणा में एक नंबर पर आया है।

 

हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2019 को कहाँ आयोजित किया जाएगा – पंचकूला में

  • वहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ध्वज फहराएंगे। इसी सायं हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 

यमुनानगर के खिजराबाद का नाम बदल कर क्या कर दिया गया है – प्रताप नगर

 

हरियाणा सरकार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में पहली बार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में हरियाणा पुलिस व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत राज्य पुलिस बल के 71 शहीदों के नाम पर एक पुरस्कार शुरू करने और राज्य में पुलिस स्मारक बनाने की घोषणा की, इस पुरस्कार का क्या नाम है – ’शौर्य पुरस्कार’

  • सन् 1966 में हरियाणा के गठन से लेकर अबतक विभिन्न हमलों और मुठभेड़ों में शहीद होने वाले हरियाणा के सभी 71 पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित करने के लिएउस ब्लाक में एक विद्यार्थी को वीरता के लिए प्रति वर्ष 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिस ब्लाक में वह स्कूल स्थित है, जहां पर शहीद पुलिसकर्मी ने शिक्षा ग्रहण की थी।
  •  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस के वीर शहीदों के वीरतापूर्ण कार्यों का उल्लेख करने वाली ’हरियाणा पुलिस के शहीद’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर 116 पुलिस कर्मियों के साथ एक गार्ड ऑफ ऑनर का भी आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने किया।

 

देवीलाल सरकार में विधायक रहे और हाल ही में जेजेपी में शामिल हुए पूर्व परिवहन मंत्री का देर रात निधन हो गया,उनका क्या नाम था – वेद सिंह मलिक

  • वेद सिंह मलिक 1987 में विधायक चुनकर आए थे, वो देवीलाल सरकार में परिवहन मंत्री रहे थे। वो सोनीपत के केलाना हल्के से विधायक रहे थे जो कि बाद में परिसीमन के बाद गनौर में आ गया था। 
  • 1987 में विधायक बनने के बाद उन्होंने प्लानिंग बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन के पद पर थे । 

 

महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं लॉरियस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय

भारत की कौन-सी शीर्ष महिला पहलवान प्रतिष्ठित लॉरियस विश्व खेल पुरस्कारों में नामांकित होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है – विनेश फोगाट

  • इनका आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा। विनेश ने इन पुरस्कारों में नामांकित होकर इतिहास बनाया है, क्योंकि वह लॉरियस विश्व खेल पुरस्कारों की सात मुख्य श्रेणियों में से एक में नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी हैं।
  • उन्हें लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर (साल की सर्वश्रेष्ठ वापसी करने वाली खिलाड़ी) की श्रेणी में नामांकित किया गया है। उन्हें अमेरिकी टूर चैंपियनशिप के विजेता गोल्फर टाइगर वुड्स के साथ इसमें नामांकित किया गया है, जिन्होंने पांच साल के बाद अपना पहला टूर्नामेंट जीता है। इनके साथ जापान के फिगर स्केटर युजुरूहानयू, कनाडा के स्नोबोर्डर मार्क मैकमोरिस, अमेरिका के महान स्की रेसर लिंडसे वोन और नीदरलैंड्स के पैरालंपिक चैंपियन बिबियन मेंटल स्पी को भी इसमें नामांकित किया गया है।

 

बीमार पशुओं को समय पर इलाज न मिलने की समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने कौन-सी योजना शुरू की है – मोबाइल वेटेनरी यूनिट योजना

  • यह सुविधा शुरू होने के बाद एक कॉल करने पर मोबाइल वैन में डॉक्टर दवाइयां लेकर पशु पालकों के घर पहुंचेंगे। इस दौरान राज्यपाल ने पशु चिकित्सा परिषद एवं पशुपालन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘प्राकृतिक पशु चिकित्सा पद्धति’ का विमोचन किया। इस किताब में 16 बीमारियों के प्राकृतिक इलाज के बारे में बताया गया है।

 

भिवानी शिक्षा बोर्ड ने संशोधित वार्षिक परिपत्र 2018-19 जारी करते हुए नए मापदंड निर्धारित कर दिए हैं। शिक्षा बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन में घालमेल को रोकने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। इनके तहत अब एक विषय में फेल होने पर ही कंपार्टमेंट दिया जाएगा और एक से अधिक में फेल होने पर फेल कर दिया जाएगा।

 

22January – 31 January, 2019

देश के 30 स्वच्छ आईकॉन स्थानों में कुरुक्षेत्र में स्थित किस स्थान को शामिल किया गया है – ब्रह्मसरोवर को

  • ब्रह्मसरोवर को देश का स्वच्छ आइकॉन बनाने के लिए इंडियन ऑयल के साथ समझौता किया गया है।

 

हरियाणा सरकार ने तेजाब पीडितों के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना में पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को कितनी मासिक पैंशन दी जाएगी – 5 हजार से 9 हजार रुपए

  • महिला एंव वाल विकास के जरिए 2 मई 2011 या उसके बाद एसिड अटैक की शिकार बनी महिलाओं को पैंशन दी जाएगी। पीड़िता हरियाणा निवासी हो या हमले से कम से कम 3 साल पहले हरियाणा में रह रही हो। पीडिताएं अंत्योदय केद्रों या अटल सेवा केंद्रों के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। इसके अलावा ऐसी पीड़ितों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इलाज आदि के लिए 50 हजार रुपये से 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है।

 

मारुति सुजुकी इंडिया ने हरियाणा में जापान-भारत विनिर्माण संस्थान (जेआईएम) की स्थापना के लिए राज्य सरकार के साथ समझौता किया है जिसके लिए मारुति सुजुकी 500 युवाओं को प्रशिक्षित करेगी।इस संसथान की स्थापन कहाँ की जाएगी – गुरुग्राम जिले के ऊंचा माजरा गांव में

  • समझौते के तहत राज्य सरकार संस्थान के लिए भूमि और इमारत मुहैया करवाएगी। मारुति इसके लिए नवीनतम उपकरण और औजार उपलब्ध कराएगी। वहीं प्रशिक्षकों के तौर पर उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों को रखेगी ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित, अनुशासित प्रशिक्षण मिल सके।

 

हरियाणा की किस छात्रा ने सीए फाउंडेशन की परीक्षा में पूरे भारत में 7वां रैंक प्राप्त किया है – हांसी की छात्रा कुसुम गोयल ने

  • कुसुम ने 400 में से 363 अंक प्राप्त किए। वहीं इसी परीक्षा में हिसार के तन्मय गांधी ने 29वीं रैंक पाई है। असंध के अंकुश तयाल को 38वीं रैंक मिली है। हिसार के पियुष गुप्ता और जींद के अंकित गर्ग ने संयुक्त 39वीं रैंक पाई है।
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान की तेम की तरफ से उनके व उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनायें ।

 

90 हजार से ज्यादा आंखों को रोशनी दे चुके पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर को देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा जाएगा, उनका क्या नाम है – प्रो. जगतराम

  • प्रो. जगतराम साल 2017 में पीजीआई के डायरेक्टर नियुक्त हुए थे। मूलरुप से हिमाचल के सिरमौर से बेहद गरीब परिवार से आने वाले प्रो. जगतराम ने करीब 40 साल पहले पीजीआई ज्वॉइन किया था। उन्होंने यहां से एमएस की पढ़ाई की और साल 1985 में पीजीआई फैकल्टी बने। 
  • प्रो. जगतराम आज भी एक दिन में 35 से 40 ऑपरेशन करते हैं। उन्हें अमेरिकन सोसाइटी कैटरेक्ट की ओर से बेस्ट ऑफ दी बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वेलफेयर सेंटर के निर्माण के लिए 2 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, इस वेलफेयर सेंटर का निर्माण कहाँ किया जाएगा – पुलिस लाइन, पानीपत में

  • इस प्रकार के 13 वेलफेयर सेंटर अंबाला रेंज, हिसार रेंज, करनाल रेंज, रेवाड़ी रेंज, रोहतक रेंज, गुरुग्राम और पंचकूला के पुलिस कमिश्नरेट में स्थापित किए जा चुके हैं।

 

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा पंचायत भवन, चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह मे हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए एक पुरुस्कार शुरू करने की, इस पुरुस्कार का क्या नाम है – ‘किसान रत्न पुरस्कार’, पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये नकद व एक प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा

  • हरियाणा सरकार द्वारा इस समारोह का आयोजन पद्मश्री-2019 पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए किया गया।
  • धनखड़ ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने देश के 12 किसानों को देश का सर्वोच्च सम्मान देने का निर्णय लिया है। इनमें हरियाणा की पांच विभूतियां भी शामिल हैं।
  • उन्होंने हरियाणा किसान आयोग व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों की भी सराहना की, जिन्होंने पदम पुरस्कारों की घोषणा होने के 5 दिनों के बाद ही हरियाणा के विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया है और हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पदम विजेताओं को सम्मानित किया गया है।

12 फरवरी को स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे, यह कहाँ आयोजित किया जाएगा – कुरुक्षेत्र में

  • इससे पहले इस तरह के प्रोग्राम गुजरात और चंपारण में भी हो चुके हैं। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न राज्यों से 5 हजार से अधिक महिलाएं आएंगी और 10 हजार महिलाएं हरियाणा से भाग लेंगी।
  • हरियाणा स्वछता सर्वेशन में नम्बर 1 रहा है, इसलिए कार्यक्रम के आयोजन के लिए हरियाणा को चुना गया है।

 

30 जनवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत ने सुबह 10 बजे रेवाड़ी- दिल्ली के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Download HSSC Mock Test With Answer Key HSSC Important Questions – HSSC परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न

Read More Latest Changes in Haryana gk – Haryana Current Affair for HSSC

Haryana GK in Hindi

Haryana GK in English

HSSC Mock Test & Question Paper

Haryana Current Affairs

Haryana Gk in Hindi downloadList of State Highways in Haryana – हरियाणा के राज्य-राजमार्गों की सूचि

हरियाणा के जिले की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

7 Comments

  1. Khajan Singh
    • vikas
  2. Parveen Verma
  3. anil
  4. viki
  5. Sonam
  6. Sunil Kumar

Leave a Reply