Haryana Lakes List in Hindi – हरियाणा की प्रमुख झीलें

Important Lakes in Haryana state – हरियाणा की प्रमुख झीलें

हरियाणा को कई झीलों, प्राकृतिक और साथ ही मनुष्य द्वारा बनाया गया है। बडखल झील, दमदमा झील और सोहना झील दिल्ली से सिर्फ एक घंटे की ड्राइव पर हैं। अधिकांश झीलों के शांत पानी में एंग्लर्स का स्वर्ग है और यहां नौका विहार की भी सुविधा है।

Important Lakes in Haryana state - हरियाणा की प्रमुख झीलें

गुरुग्राम में स्थित प्रमुख झीलें

दमदमा झील

  • दमदमा झील हरियाणा की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जो सोहना (गुरुग्राम) से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
  • दमदमा झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 3000 एकड़ (12.14 किलोमीटर) है।
  • झील के बीच में ड्रीम आइलैंड एडवेंचर रिसॉर्ट है।
  •  यह अरावली की पहाड़ियों से घिरी खूबसूरत झील है। 
  • दमदमा झील सुखना झील (चंडीगढ़) से चार गुना अधिक है। 

सुल्तानपुर झील

  • यह झील गुरुग्राम से 15 किलोमीटर की दूरी पर फरुखनगर में स्थित है और इसे सुल्तानपुर राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य (नेशनल पार्क) के नाम से भी जाना जाता है।
  • सुल्तानपुर झील का कुल क्षेत्रफल 325.17  एकड़ है। 
  • इसे 1970 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था, बाद में 1989 में, रिजर्व को एक राष्ट्रीय उद्यान में अपग्रेड किया गया था।
  • इस झील पर प्रतिवर्ष 100 से ज्यादा प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते है। सर्दियों के मौसम में यहाँ बारहेडीड़गूंजे नामक पक्षी लद्दाख और साइबेरिया से आती है जो सबसे ऊंची उड़ान भरती है।  

बसई झील

  • यह मूल रूप से आद्र भूमि है, और इसे “बसई आद्र भूमि” के नाम से भी जाना जाता है। 
  • यह गुरुग्राम में स्थित है और कृष्णावती व पुरुषोती नदी यहां आकर मिलती है।

खलीलपुर

  • यह झील पटौदी तहसील के अंतर्गत आती है। 
  • खलीलपुर झील ग्रीष्म ऋतु में अक्सर सूख जाती है। 
  •  इस झील का विस्तार 607 हेक्टेयर में फैला हुआ है। 

भीमकुंड झील

  • यह गुरुग्राम के भीम नगर में 10 एकड़ में स्थित है।
  • पिच्चोखेड़ा जोहड़ गुरुग्राम में है जिसे भीमकुंड के नाम से जाना जाता है।

घाटा झील

  • यह झील गुरुग्राम के सेक्टर 58 में स्थित है।

 

फरीदाबाद में प्रमुख झीलें

बड़खल झील

  • हरियाणा की प्रमुख झील बड़खल झील है यह एक मानव निर्मित झील है। मयूर झील इस झील के करीब एक और झील है।
  •  इसका निर्माण सिंचाई परियोजना के अंतर्गत 1947 में किया गया था। जिसका उद्देश्य भूमि के कटाव को रोकना था। 
  • बड़खल झील बड़खल गांव में स्थित है इस गांव का नाम फारसी भाषा से लिया गया है बड़खल का हिंदी में अर्थ होता है “बिना किसी रूकावट के” ।  
  • बड़खल झील अरावली रेंज की पहाड़ियों से घिरी हुई है

धौज झील

  • धौज झील फरीदाबाद से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । 

मयूर झील

  • यह झील बड़खल झील के निकट स्थित है। 

अनंगपुर झील

  • यह झील आनंगपुर गांव में स्थित है। 

सूरजकुंड (सूर्य की झील)

  •  यह 10 वीं शताब्दी का एक प्राचीन जलाशय है | यह अनंगपुर बांध से 2 किलोमीटर  दूरी पर स्थित है। 
  • सूरजकुंड का निर्माण तोमर वंश के राजा सूरजमल के द्वारा बनवाया गया था। और अनंगपाल द्वितीय ने भी इसे बनवाया था।
  • सूरजकुंड में हर साल सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला आयोजित किया जाता है।
  • सूरजकुंड के पास स्थित भट्टी वन्यजीव अभयारण्य।

 

नूहं जिले में स्थित सभी प्रमुख झीलें

कोटला झील

  • यह झील नूंह जिले के कोटला गाँव में स्थित है। कोटला झील मेवात क्षेत्र की जीवन रेखा है।
  • नूहं जिले में स्थित कोटला झील कुल क्षेत्रफल 20 वर्ग किलोमीटर है।
  • कोटला झील की लंबाई 5 किलोमीटर तथा चौड़ाई 4 किलोमीटर है। 
  • नूहं तथा फिरोजपुर झिरका पहाड़ी की श्रंखला के पूर्व अवस्थित है।
  • गांव कोटला एक छोटे से घाटी में स्थित है, जो पूरी तरह से पहाड़ी से घिरा है, इसके पास कोटला झील है
  • 1838 में इस झील के पानी को  संगेल उर्फ उजीना झील की ओर मोड़ने के लिए एक बांध बनाया गया था  जिसको बाद में उजीना नामक स्थान तक बढ़ाया गया।  

 

करनाल जिले में स्थित झील

कर्ण झील

  • करनाल जिले के उचाना गांव में स्थित कर्ण झील जिसका नाम सूर्यपुत्र अथवा सूत पुत्र कर्ण के नाम पर पड़ा है।
  • कर्ण झील को करनार चक्रवती झील के नाम से भी जाना जाता है। कर्ण झील का निर्माण 1972 में हुआ
  • इस झील को कर्ण के नाम पर करण ताल के नाम से भी जाना जाता है।

 

कुरुक्षेत्र जिले में स्थित झील

सन्निहित सरोवर

  • सन्निहित सरोवर कुरुक्षेत्र भगवान विष्णु का स्थायी निवास माना जाता है, सन्निहित सरोवर पेहेवा रोड पर कुरुक्षेत्र से 3 किमी की दूरी पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि तीर्थों की पूरी श्रृंखला यहां अमावस्या के दिन इकट्ठा होती है, यदि कोई व्यक्ति सौर ग्रहण के समय श्राद्ध करता है और इस टैंक में स्नान करता है, तो वह 1000 अश्वमेघ यज्ञ के फल प्राप्त करता है। सूर्य ग्रहण के समय, तीर्थयात्री इस पवित्र स्थान पर इकट्ठे होते हैं। इस जगह के आगंतुक पुरोहितों से स्थानीय रूप से जाने जाते हैं या स्थानीय रूप से पांडों के नाम से जाने जाते हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले तीर्थयात्रियों के रिकॉर्ड रखने वाले हैं। सन्निहित सरोवर हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह पैनोरमा और श्रीकृष्ण संग्रहालय के पास में स्थित है।
  • महाभारत के ” वन पर्व” में इसका उल्लेख मिलता है।
  • गुरुद्वारा छठी पातशाही के समीप है।
  • सन्निहित सरोवर के समीप एक दु:खभजनेश्वर मंदिर ,एक नारायण मंदिर है तथा एक लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित है।  लक्ष्मी नारायणा मंदिर दक्षिण भारत की कला का वैभव देखने को मिलता है।

ब्रह्म सरोवर

  • ब्रह्म सरोवर, जैसा कि नाम से पता चलता है, ब्रह्मांड के निर्माता भगवान ब्रह्मा से जुड़ा हुआ है। सौर ग्रहण के दौरान सरवर के पवित्र पानी में डुबकी लेना हजारों अश्वमेधा यज्ञों के प्रदर्शन की योग्यता के बराबर माना जाता है। स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार इस टैंक को पहली बार कौरव्स और पांडवों के पूर्वजों राजा कुरु ने खुदाई की थी। सौर ग्रहण के दौरान मुगल सम्राट अकबर के दरबारक अपने विशाल जल निकाय अबुल-फजल को देखते हुए इस सरवर के विशाल जल निकाय को लघु सागर के रूप में वर्णित किया गया है। स्थानीय परंपरा के मुताबिक महाभारत युद्ध में उनकी जीत के प्रतीक के रूप में सरवर के बीच में स्थित द्वीप में युधिष्ठार द्वारा एक टावर बनाया गया था। उसी द्वीप परिसर में एक प्राचीन द्रौपदी कुप है। सरवर के उत्तरी तट पर स्थित भगवान शिव के मंदिर को सर्वेश्वर महादेव कहा जाता है। परंपरा के अनुसार, यहां भगवान ब्रह्मा द्वारा शिव लिंग स्थापित किया गया था। नवंबर-दिसंबर में ब्रैमरोवर के तट पर वार्षिक गीता जयंती समारोह आयोजित किया जाता है।
  • ब्रह्मसरोवर एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित सरोवर है। जिसका उल्लेख महाभारत तथा वामनपुराण में मिलता है।
  • ब्रह्म सरोवर के पानी में सर्वेश्वर महादेव मंदिर स्थित है इस मंदिर का निर्माण बाबा  स्वर्णनाथ द्वारा करवाया गया था।
  • ब्रह्म सरोवर के बीच में पुरुषोत्तमपुरा बाग है जहां पर एक आरती स्थल है, एक विशालकाय रथ  है, जिस पर भगवान श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी हैं।
  • पुरुषोत्तमपुरा बाग में  कात्यायनी देवी मंदिर तथा प्राचीन मंदिर चंद्र कूप पांडव द्रोपदी कूप है।साथी प्राचीन सिद्ध श्री पूर्वमुखी हनुमान मंदिर भी पुरुषोत्तम पुरा भाग में स्थित है।

 

रोहतक में स्थित झील

तिल्यार झील

  • तिल्यार झील रोहतक जिला, हरियाणा राज्य में २ किमी की दूरी पर दिल्ली मार्ग पर स्थित है जो कि 132 एकड़ में स्थित है।
  • तिल्यार झील के बगल में ही रोहतक चिड़ियाघर स्थित है। 

 

पलवल जिले में स्थित झील

डबचिक झील

  • पहरियाणा पर्यटन स्थल के अधीन डबचिक पर्यटन स्थल वर्ष 1975 में स्थापित किया गया था। इस पर्यटन स्थल की आधारशिला तत्कालीन राज्यपाल बीएन चक्रवर्ती ने रखी थी। 
  • लवल में स्थित डबचिक झील 22 एकड़ में  विस्तृत है।
  • डबचिक  झील पलवल के होटल में स्थित है जो कि 1985-86 मे सूख गई थी।

 

पंचकूला में स्थित झील

टिक्कर ताल

  • पंचकूला में स्थित टिक्कर ताल झील मोरनी हिल्स में स्थित है।  मोरनी हिल्स को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। मोरनी हिल्स की सर्वोच्च पर्वत चोटी का नाम करोह जिस की समुद्र तल से ऊंचाई 1514 मीटर है।  
  • टिक्कर ताल के पास में ही एडवेंचर स्पोर्ट्स स्थित है। 

 

हिसार में स्थित झील

ब्लू बर्ड

  • हिसार में स्थित ब्लू बर्ड झील झील आसपास के वेटलैंड और पार्क 52 एकड़ में फैले हुए हैं। झील अपने आप में 20 एकड़ है। 
  • शतवर वाटिका हर्बल पार्क और गांव धनुषा (हिसार) में हिरण पार्क इस झील के पास हैं।

 

फतेहाबाद में स्थित झील

चिल्ली झील

  • फतेहाबाद में स्थित चिल्ली  झील में ही स्वर्ण जयंती हेरीटेज पार्क का निर्माण किया गया है। 

 

 यमुनानगर में स्थित झील

जौहर हथनीकुंड

  • यमुनानगर में स्थित जोहड़ हथनीकुंड का निर्माण 1966 मे  प्रारंभ हुआ था तथा 1999 में यह बनके तैयार हो गया था ।
  • इस कुंड की कुल लंबाई 360 मीटर है।

 

हरियाणा की अन्य झीलें

  • संजीत सरोवर: थानेसर, कुरुक्षेत्र में पवित्र जलाशय
  • हथनी कुंड: ताजवाला हेड, यमुनानगर
  • सुखना लेक: चंडीगढ़
  • भिंडवास वन्यजीव अभयारण्य और भिंडावास झील: झज्जर।
  • बसोलन झील: पिंजौर (पंचकुला)
  • डाबर झील: मुरथल (सोनीपत)
  • देहावली झील: मुरथल, (सोनीपत)
  • डोहला झील: सोहना, गुरुग्राम

 

हरियाणा की झीलों पर पूछे गये कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

 प्रश्न 1: ब्रह्म सरोवर झील को किस भगवन के द्वारा खोदी हुई मानी जाती है?

उत्तर: भगवान् ब्रह्मा द्वारा

प्रश्न 2: हथिनी कुंड कहा पर है ।

उत्तर: ताजेवाला बाँध पर

प्रश्न 3: करण झील कितने एकड़ में फैली है?

उत्तर: 17 एकड़ में

प्रश्न 4: करण झील का निर्माण कब हुआ था ?

उत्तर: 1972

प्रश्न 5: बड़खल झील किन पहाड़ियों से घिरी है?

उत्तर: अरावली की पहाड़ियों से

प्रश्न 6: हरियाणा की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर: दमदम

प्रश्न 7: किस झील को मेवात क्षेत्र की जीवन रेखा कहा जाता है?

उत्तर:कोटला झील

प्रश्न 8: हरियाणा में डोहला झील कहाँ है?

उत्तर: गुरुग्राम

प्रश्न 9: दमदमा झील कहाँ है?
उत्तर- जिला गुडगाँव में|

प्रश्न 10: खलीलपुर झील कहाँ है?
उत्तर- खलीलपुर (गुडगाँव)

प्रश्न 11: कोटला झील कहाँ स्थित है?
उत्तर- कोटला जिला मेवात|

प्रश्न 12: बडखल झील कहाँ है?
उत्तर- जिला फरीदाबाद में|

प्रश्न 13: धौज झील कहाँ है?
उत्तर- जिला फरीदाबाद में

प्रश्न 14: Peacock Lake (मयूर झील) कहाँ है?
उत्तर- जिला फरीदाबाद में|

प्रश्न 15: कर्ण झील (करनाल/चक्रवर्ती) कहाँ है?
उत्तर- करनाल जिले में|

प्रश्न 16: टिक्कर ताल झील कहाँ है?
उत्तर- मोरनी हिल्स (पंचकुला)

प्रश्न 17: चिल्ली झील कहाँ है?
उत्तर- जिला फतेहाबाद|

प्रश्न 18: तिल्यार झील कहाँ है?
उत्तर- रोहतक|

प्रश्न 19: डबचिक झील कहाँ है?
उत्तर- होडल (जिला पलवल)

प्रश्न 20: भिंडावास झील किस राज्य की सबसे बड़ी आद्र भूमि है?

उत्तर- हरियाणा

प्रश्न 21: भिंडावास झील को कब वन्य जीव आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था?

उत्तर- 1985 में

प्रश्न 22: सूरजकुंड झील की खुदाई कब की गई थी?

उत्तर- 11 शताब्दी में

प्रश्न 23: हरियाणा की प्रसिद्ध झीलें कौन सी है?

उत्तर- ब्रहा सरोवर झील, कर्ण झील, ब्लू बर्ल्ड झील, सूरजकुंड झील आदि

प्रश्न 24: ब्रहा सरोवर झील को किस भगवान के द्वारा खोदी हुई माना जाती है?

उत्तर- भगवान ब्रहा द्वारा

प्रश्न 25: ब्रहा नदी का वर्णन किसने अपनी किताब में किया है?

उत्तर- अलवरूनी ने

प्रश्न 26: ब्रहा नदी का वर्णन अलवरूनी ने अपनी कौन सी किताब में किया है?

उत्तर- उल हिन्द में

प्रश्न 27: बड़खल झील कितने एकड़ में फैली है?

उत्तर- 206 एकड़ में

प्रश्न 28: सूरजकुंड झील का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- सूरजपाल तोमर

प्रश्न 29: मिलन स्थल किसे कहा जाता है?

उत्तर- सन्नी हित झील सरस्वती की 7 नदियों को मिलन स्थल कहा जाता है.

प्रश्न 30: ताजेवाला बांध पर क्या स्थित है?

उत्तर- हाथी कुण्ड

प्रश्न 31: बड़खल झील दिल्ली से कितनी दुरी पर स्थित है?

उत्तर- मात्र 31 कि.मी.

प्रश्न 32: हरियाणा की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर- दमदमा झील

प्रश्न 33: दमदमा झील कितने एकड़ में फैली है?

उत्तर- 3000 एकड़

प्रश्न 34: सुल्तानपुर झील कहाँ स्थित है?

उत्तर- फर्रुखनगर में

प्रश्न 35: कर्ण झील कितने एकड़ में फैली है?

उत्तर- 17 एकड़ में

प्रश्न 36: कर्ण झील का निर्माण कब हुआ था?

उत्तर- 1972 में

प्रश्न 37: बड़खल झील किन पहाडियों से घिरी है?

उत्तर- अरावली पहाड़ियों से

प्रश्न 38: बड़खल झील अरावली की पहाड़ियों से कब  घिरी थी?

उत्तर- 1947 में

प्रश्न 39: बीबीपुर झील कहाँ स्थित है?

उत्तर- कुरुक्षेत्र

Download HSSC Mock Test With Answer Key HSSC Important Questions – HSSC परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न

Haryana Current AffairsList of State Highways in Haryana – हरियाणा के राज्य-राजमार्गों की सूचि

हरियाणा के जिले की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

One Response

  1. Satbir duhan

Leave a Reply