Haryana GK in Hindi Part 6 – हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर हिंदी में भाग 6

Haryana GK Notes pdf in Hindi For HSSC/HPSC/HTET – Haryana GK Online pdf

Haryana GK Notes pdf in Hindi, Haryana Samanya Gyan pdf General Knowledge:   हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी Quiz for HSSC online examination

You are reading now Haryana samanya Gyan Part 6 of Haryana GK in Hindi series. Our Haryaan samanya gyan series consists of 10 parts. If you have not read other parts links are given below.

Here all Parts of Haryana GK in Hindi Completes you can download all parts in pdf format by simply clicking on Print friendl Button (Green Colored Button)

Haryana GK Notes pdf in Hindi – Haryana Samanya Gyan pdf

Haryana gk in hindi download - Haryana GK Notes

Haryana Samanya Gyan in Hindi For HSSC Practice test- Haryana GK Notes pdf in hindi

501. संवत 1385 के किस अभिलेख में हरियाणा को धरती पर स्वर्ग के समान बताया गया है ?
उत्तर-सारवान अभिलेख (दिल्ली)
502. हरियाणा के किस स्थान पर सबसे पहले खेती के प्रमाण मिले हैं ?
उत्तर-सीसवाल (हिसार) में
503. हरियाणा में आर्यसमाज की पहली शाखा कहाँ स्थापित की गयी ?
उत्तर-1880 में रेवाड़ी में
504. 10 अप्रैल सन 1919 में महात्मा गाँधी को किस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया ?
उत्तर-पलवल
505. हरियाणा के किस प्राकृतिक भाग का क्षेत्रफल सर्वाधिक है ?
उत्तर-मैदानी भाग
506. गिरिपाद मैदान किसे कहते हैं ?
उत्तर-हरियाणा में शिवालिक पर्वत क्षेत्र को
507. हरियाणा के किन जिलों में गिरिपाद मैदान स्थित है ?
उत्तर- यमुनानगर, अम्बाला और पंचकुला
508. हरियाणा के जलोढ़ मैदान को क्या कहते हैं ?
उत्तर-बांगर
509. जवाहरलाल नेहरु नहर किस नहर से निकली है ?
उत्तर-भाखड़ा नहर
510. हरियाणा की सबसे प्राचीन और प्रमुख नहर कौनसी है ?
उत्तर-पश्चिम यमुना नहर
511. हरियाणा में साल के वृक्ष कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर-कलेसर घाटी (यमुनानगर)
512. हिलना पत्थर हरियाणा के किस स्थान पर पाया जाता है ?
उत्तर-कलियाणा (भिवानी)
513. हरियाणा के किस जिले में पक्की सड़कों का सबसे कम घनत्व है ?
उत्तर-सिरसा
514. सतकुम्भा का मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर-खेड़ी गुज्जर (सोनीपत)
515. सराय अलावर्दी मस्जिद कहाँ स्थित है ?
उत्तर-गुडगाँव (अलाउद्दीन खिलजी ने बनवाई)
516. ठाकुरद्वारा कहाँ स्थित है ?
उत्तर-कुतानी (झज्जर)
517. इब्राहीम का मकबरा कहाँ स्थित है ?
उत्तर-पानीपत
518. देवी तालाब मंदिर पानीपत का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर-मंगल रघुनाथ नामक मराठा सरदार
519. 1398 में फतेहाबाद, सिरसा और करनाल में किसने लूटपाट की थी?
उत्तर-तैमूर लंग
520. स्थानेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर-वर्धन वंश के राजा पुष्यभूति द्वारा जो हर्ष का वंशज था
521. कुरुक्षेत्र में गीता भवन किसने बनवाया था ?
उत्तर-रीवा के महाराजा द्वारा 1921 में
522. कुरुक्षेत्र में स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर को किसने बनवाया था ?
उत्तर- बाबा श्रवणनाथ ने
523. माता मनसादेवी मंदिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर-पिंजौर
524. उत्तर भारत का नंदन वन किसे कहते हैं ?
उत्तर-यादवेन्द्र उद्यान
525. पहाड़ियों की रानी किसे कहते हैं ?
उत्तर-मोरनी हिल्स
526. वर्ष 2016-17 का हरियाणा का बजट कितने रुपए का है ?
उत्तर-88781.96 करोड़
527. राजपूत शासक मोहन सिंह मंड़ार की रियासत हरियाणा में कहाँ थी ?
उत्तर- कैथल
528. वर्ष 2015 में जन्में बच्चों में हरियाणा का लिंगानुपात कितना रहा ?
उत्तर-903
529. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है ?
उत्तर-श्री जगबीर सिंह
530. हरियाणा में मनरेगा कब और किन जिलों में लागु हुई ?
उत्तर-2 फरवरी सन 2006 में महेन्द्रगढ़ और सिरसा जिलों में
531. हरियाणा के सभी जिलों में मनरेगा कब लागु हुआ ?
उत्तर-1 अप्रैल 2008 से
532. सलामती योजना का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है ?
उत्तर-परिवार नियोजन
533. हरियाणा तिलक समाचार पत्र किसने शुरू किया ?
उत्तर-श्रीराम शर्मा
534. हाल ही में भारत केसरी दंगल का हरियाणा सरकार द्वारा कहाँ आयोजन किया गया ?
उत्तर-चौधरी देवीलाल स्टेडियम गुडगाँव
535. भारत केसरी दंगल का विजेता कौन रहा ?
उत्तर-मौसम खत्री
536. भारत केसरी विजेता को कितनी राशि पुरस्कार में दी गयी ?
उत्तर-1 करोड़
537. हरियाणा के पहले उप-मुख्यमंत्री कौन थे ?
उत्तर-चौ. चाँदराम
538. हरियाणा में फरीदाबाद में बन रही स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी का क्या नाम होगा ?
उत्तर-डॉ भीम राव अम्बेडकर स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी
539. गुडगाँव का नाम बदलकर क्या रखने का हाल ही में फैसला लिया गया है ?
उत्तर-गुरुग्राम
540. मेवात जिले का नया नाम क्या रखने का फैसला लिया गया है ?
उत्तर-नूंह
541. श्री कृष्ण संग्रहालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर-कुरुक्षेत्र
542. हरियाणा का कौनसा लड़का गूगल ब्वाय के रूप में प्रसिद्ध है ?
उत्तर-8 वर्षीय कौटिल्य
543. आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना की शुरुआत कब हुई?
उत्तर-8 मार्च, 2015 को (इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा BPL परिवारों को पहली बेटी के जन्म पर तथा अन्य परिवारों को दूसरी बेटी के जन्म पर 21000 रुपए लड़की के नाम बैंक में जमा करवाए जायेंगे)
544. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय कहाँ बनाया जायेगा ?
उत्तर-पंचकुला में
545. हरियाणा में किस स्थान पर महर्षि बाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय खोला जायेगा ?
उत्तर-मुंदड़ी (कैथल)
546. हरियाणा में स्टेट साइबर क्राइम ब्रांच का पहला थाना कहाँ खोला गया है ?
उत्तर-गुडगाँव
547. हरियाणा के कुल भू-भाग का अधिकतम भाग किसके अंतर्गत आता है ?
उत्तर-मैदानी भाग (97%)
548. सबसे पहले हरियाणा को पंजाब से काटकर दिल्ली में मिलाने की मांग किसने की थी ?
उत्तर- पीरजादा मुहम्मद हुसैन ने 1926 में
549. जनसँख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौनसा है ?
उत्तर-पंचकुला
550. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौनसा है ?
उत्तर-फरीदाबाद
551. ‘रत्नावली’, ‘नागानंद’ और ‘प्रियदर्शिका’ किसकी रचना है ?
उत्तर-हर्षवर्धन
552. बौद्ध धर्मग्रन्थ दिव्यावदान में हरियाणा के किन नगरों का वर्णन है ?
उत्तर-रोहतक और अग्रोहा
553. सन्देश पत्रिका का भिवानी से प्रकाशन किसने किया था?
उत्तर-पंडित नेकीराम शर्मा
554. लोहाचार्य नामक जैन विद्वान का सम्बन्ध किस नगर से था?
उत्तर-अग्रोहा
555. ‘सुघ अभिलेख’ जो समस्त भारत में बारहखड़ी की लिखाई का सबसे पुराना नमूना माना जाता है , कहाँ से मिला था?
उत्तर-जगाधरी
556. कुषाण शासकों व समुद्रगुप्त के सिक्के कहाँ से मिले हैं ?
उत्तर-मिताथल (भिवानी)
557. साहिबी या साबी, कृष्णावती, दोहान, इन्दौरी हरियाणा के किस क्षेत्र की नदियाँ हैं ?
उत्तर-दक्षिण हरियाणा में
558. स्लेट पत्थर के लिए प्रसिद्ध कुंड की पहाड़ियां हरियाणा के किस जिले में है?
उत्तर-रेवाड़ी
559. हरियाणा के कितने प्रतिशत भाग पर खेती की जाती है ?
उत्तर-81%
560. हरियाणा के किस स्थान पर हाथी पुनर्स्थापन एवम अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है ?
उत्तर-बनसन्तौर (यमुनानगर)
561. हरियाणा के पांचवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर-मुकुल जी अशर
562. हरियाणा पुलिस के डी जी पी कौन है ?
उत्तर- बी एस सिन्धु
563. भारतीय रेलवे ने किन दो राज्यों के साथ रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पेड़ लगाने हेतु समझौता किया है?
उत्तर-हरियाणा और पंजाब
564. हरियाणा में कृषि विभाग को अब किस नाम से जाना जायेगा?
उत्तर- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग|
565. हरियाणा में बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर- अंजनथली जिला करनाल
566. हरियाणा के विद्यालयों में इस वर्ष से कौन सी परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी गई है?
उत्तर- सेमेस्टर प्रणाली|
567. लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार का दक्षिणी हरियाणा में क्षेत्रीय केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा?
उत्तर- रिवासा जिला महेंद्रगढ़|
568. हरियाणा उर्दू अकादमी की पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- जमना तट
569. हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला की पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- शब्द बूंद
570. हरियाणा संस्कृत अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- हरिप्रभा
571. हरियाणा साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है?
उत्तर- हरिगंधा
572. हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है?
उत्तर- कथा समय और सप्त सिंधु
573. साहित्यकार प.माधव प्रसाद मिश्र का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर- गाँव कुंगड़ जिला भिवानी
574. मूर्धन्य संपादक बाबू बालमुकुन्द गुप्त का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर- गाँव गुडियानी जिला रेवाड़ी
575. 1952 में ‘हिंदी रुबाइयाँ’ पुस्तक किसने लिखी थी ?
उत्तर-उदयभानु हंस
576. सूरदास किस बोली में रचना करते थे ?
उत्तर-ब्रज
577. सूरदास किस रस के सम्राट माने जाते हैं ?
उत्तर-वात्सल्य रस
578. सूरसागर, सूरसारावली और साहित्य-लहरी किसकी रचनाएँ हैं ?
उत्तर-सूरदास
579. सूरदास इसके समकालीन थे ?
उत्तर- मुग़ल सम्राट अकबर
580. करनाल के अंजनथली में बन रहे बागवानी विश्वविद्यालय का नाम क्या रखा गया है ?
उत्तर-महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय
581. हरियाणवी बोली या बांगरू बोली और ब्रजभाषा हिंदी की किस उपभाषा के अंतर्गत आती है ?
उत्तर-पश्चिमी हिंदी
582. किशोरी महल कहाँ है ?
उत्तर-होडल (पलवल)
583. हिंदी भाषा का प्रथम कवि किसे कहा जाता है ?
उत्तर-जैन आचार्य श्रीधर
584. रोहतक में अस्थल बोहर मठ की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर- बाबा चौरंगीनाथ
585. प्रसिद्ध संत बाबा मस्तनाथ का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर-कंसरेटी (रोहतक)
586. हरियाणा में आईआईएम कहाँ है ?
उत्तर-रोहतक
587. हरियाणा में सूफी काव्य परंपरा के प्रवर्तक किसे माना जाता है ?
उत्तर-फरीदउद्दीन शकरगंज
588. प्रसिद्ध सूफ़ी संत बू अलीशाह कलंदर का जन्म कहाँ हुआ ?
उत्तर- पानीपत
589. गरीबदास पंथ के संस्थापक संत गरीबदास का जन्म कहाँ हुआ ?
उत्तर-छुडानी (झज्जर)
590. संत निश्चलदास का जन्म कहाँ हुआ ?
उत्तर-कुंगड़ (भिवानी)
591. सतनामी पंथ के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर-वीरभान
592. हरियाणा में नागरिक उड्डयन संस्थान कहाँ है ?
उत्तर-करनाल
593. हरियाणा पुलिस का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर-पंचकुला
594. हरियाणा का नया निर्वाचन आयुक्त कौन है ?
उत्तर- विजय सिंह दहिया
595. हरियाणा पुलिस का प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया किस जिले में है ?
उत्तर- रोहतक
596. नर नारायण गुफा किस जिले में है ?
उत्तर-यमुनानगर में
597. हरियाणा शतरंज संघ की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-1983
598. असीगढ़ का किला कहाँ स्थित है ?
उत्तर-हांसी
599. अनूप कुमार का सम्बन्ध किस खेल से है ?
उत्तर-कबड्डी
600. हरियाणा का 2016-17 का बजट कितने का है ?
उत्तर-88781.96 करोड़

Download HSSC Mock Test With Answer Key HSSC Important Questions – HSSC परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न

Haryana Gk in Hindi downloadList of State Highways in Haryana – हरियाणा के राज्य-राजमार्गों की सूचि

हरियाणा के जिले की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

2 Comments

  1. Sahil
  2. HindiApni

Leave a Reply