हरियाणा रेल नेटवर्क – Rail Transport in Haryana

हरियाणा रेल नेटवर्क

हरियाणा रेलवे का इतिहास:

हरियाणा में रेलवे का इतिहास मध्य काल से शुरू होता है। 1857 के से उत्तर भारत में रेलवे सिस्टम का विस्तार हुआ, लेकिन उस समय हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रेलवे लाइनें नहीं थीं। 1881 में, ब्रिटिश शासन ने एक नई रेलवे लाइन बनाने का निर्णय किया था, जो हरियाणा के कुछ हिस्सों को जोड़ता था।

इसके बाद से, रेलवे सिस्टम हरियाणा में तेजी से विस्तार पाया। 1901 तक, हरियाणा में कुल 8 रेलवे स्टेशन थे, जो दिल्ली, अंबाला, करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, सिरसा और हिसार शहरों से जुड़े थे। ब्रिटिश सम्राट विक्टोरिया के बाद से, हरियाणा में रेलवे सिस्टम में बड़े बदलाव हुए हैं। अब, हरियाणा के कई शहर अन्य शहरों से सीधे रेल से जुड़े हुए हैं।

3 रेल क्षेत्र व 5 रेल डिवीजनों तक सिमटा है हरियाणा का रेल नेटवर्क | हरियाणा राज्य में रेल नेटवर्क, 3 रेल क्षेत्रों के तहत 5 रेल डिवीजनों द्वारा कवर किया गया, जिसमे पहला उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र जिसमे बीकानेर रेलवे डिवीजन और जयपुर रेलवे डिवीजन आते है। दूसरे में उत्तर रेलवे जोन जिसमे दिल्ली रेलवे डिवीजन और अंबाला रेलवे डिवीजन आते है। तीसरे भाग में उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र आगरा रेलवे डिवीजन आता है। इस तरह से हरियाणा में रेलवे 3 क्षेत्रों के 5 डिवीजनों में सिमटी हुयी है।

haryana railway

हरियाणा में सबसे बड़ा व पुराना रेलवे स्टेशन कहां है?

रेवाड़ी हरियाणा का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है, जिसे 1873 में बनाया गया था। हरियाणा का सबसे बड़ा जंक्शन जहां से 6 दिशाओं मे रेल गाड़ी आती-जाती हैं। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन 1873 में बनाया गया था। 1890 तक आते-आते स्टेशन मीटर गेज (छोटी) लाइन का सबसे बड़े स्टेशनों में शामिल होने लगा था। 1989 में यह स्टेशन मीटर गेज में एशिया के सबसे बड़े स्टेशन में शामिल रहा। 2003 में ब्रॉड गेज पहली लाइन बिछाने के बाद 2009 में पूरी तरह ब्रॉड गेज कर दिया गया। यहां दो साल पहले तक 12 प्लेटफॉर्म थे, जो कि अब 8 हैं। अब भी रेवाड़ी जंक्शन इस समय नार्दन-वेस्टर्न रेलवे (एनडब्ल्यूआर) का सबसे बड़ा स्टेशन है। एनडब्ल्यूआर में चार जोन हैं। इसमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर बीकानेर मंडल बनाए गए हैं। जहां से एक साथ 6 दिशाओं में ट्रेन छोड़ी जाती थी।

रेवाड़ी से 83 किलोमीटर लंबी नई लाइन केवल रोहतक रूट पर बिछाई गई है। रेवाड़ी-रोहतक लाइन पर वर्ष 2013 में पहली ट्रेन चलाई गई। इस तरह रेवाड़ी रोहतक से भी रेल मार्ग से जुड़ा। 2014 इसी रेल मार्ग पर देश की पहली सीएनजी ट्रेन भी चलाई गई।

 

हरियाणा रेल नेटवर्क पर प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1.) हरियाणा मे पहली रेलगाड़ी कब और कहाँ से कहाँ तक चली थी?

उत्तर – हरियाणा मे पहली रेलगाड़ी- 14 फरवरी 1873 को दिल्ली से रेवाड़ी चली थी, जिसने कुल 82 कि.मी. की दूरी तय की थी।
यह दुनिया की सबसे पहली कमर्शियल-रेलगाड़ी थी।

प्रश्न 2.) देश का पहला राज्य कौन सा है जिसने अपने रेलवे नेटवर्क को 100% विद्युतीकरण कर लिया है?

उत्तर – हरियाणा

मार्च 2023 में भारतीय रेलवे ने हरियाणा राज्य के रेलवे नेटवर्क को पूरी तरह से विद्युतीकरण कर दिया, जिससे यह देश का पहला राज्य बन गया जिसने अपने रेलवे नेटवर्क को 100% विद्युतीकरण हासिल किया है।

 

प्रश्न 3.) हरियाणा में कितने रेलवे डिवीजन हैं?

उत्तर – हरियाणा में रेल नेटवर्क 3 रेलवे ज़ोन में 5 मंडलों के अंतर्गत आता है, प्रत्येक मंडल की अपनी कार्यशालाएँ हैं।

 

प्रश्न 4.) हरियाणा में सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन सा है?

उत्तर – अब भी रेवाड़ी जंक्शन इस समय नार्दन-वेस्टर्न रेलवे (एनडब्ल्यूआर) का सबसे बड़ा स्टेशन है।

हरियाणा का सबसे बड़ा जंक्शन जहां से 6 दिशाओं मे रेल गाड़ी आती-जाती हैं। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन 1873 में बनाया गया था। 1890 तक आते-आते स्टेशन मीटर गेज (छोटी) लाइन का सबसे बड़े स्टेशनों में शामिल होने लगा था। 1989 में यह स्टेशन मीटर गेज में एशिया के सबसे बड़े स्टेशन में शामिल रहा। 2003 में ब्रॉड गेज पहली लाइन बिछाने के बाद 2009 में पूरी तरह ब्रॉड गेज कर दिया गया। यहां दो साल पहले तक 12 प्लेटफॉर्म थे, जो कि अब 8 हैं। अब भी रेवाड़ी जंक्शन इस समय नार्दन-वेस्टर्न रेलवे (एनडब्ल्यूआर) का सबसे बड़ा स्टेशन है। एनडब्ल्यूआर में चार जोन हैं। इसमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर बीकानेर मंडल बनाए गए हैं। जहां से एक साथ 6 दिशाओं में ट्रेन छोड़ी जाती थी। रेवाड़ी से 83 किलोमीटर लंबी नई लाइन केवल रोहतक रूट पर बिछाई गई है। रेवाड़ी-रोहतक लाइन पर वर्ष 2013 में पहली ट्रेन चलाई गई। इस तरह रेवाड़ी रोहतक से भी रेल मार्ग से जुड़ा। 2014 इसी रेल मार्ग पर देश की पहली सीएनजी ट्रेन भी चलाई गई।

 

प्रश्न 5.) हरियाणा में सबसे पुराना रेलवे स्टेशन कौन सा है?

उत्तर – रेवाड़ी , जिसे 1873 में बनाया गया था।

 

प्रश्न 5.) हरियाणा का सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन कौन सा है?

उत्तर – अम्बाला रेलवे जंक्शन

 

प्रश्न 6.) हरियाणा में रेलवे शिपिंग यार्ड किस जिले में स्थित है?

उत्तर – हिसार जिले में

 

प्रश्न 7.) हरियाणा राज्य की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री कहाँ  है?

उत्तर – सोनीपत जिले के गन्नौर में

गन्नौर के बड़ी में रेल कोच नवीनीकरण कारखाना बनाए जाने की घोषणा वर्ष 2018 में की गई थी। दिसंबर 2019 में रोहतक में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारखाने का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया था। फैक्टरी के निर्माण के लिए जून 2021 तक की समय सीमा तय की गई थी, लॉकडाउन के कारण निर्धारित समय सीमा बढ़ती चली गई। अब कारखाना बनकर तैयार है। वीरवार को इसका लोकार्पण किया जाएगा। 161 एकड़ जमीन में बने रेल कोच नवीनीकरण कारखाने पर अब तक करीब 585 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।फैक्टरी 9 अलग-अलग शेड में है। एक शेड में पेंट शेड बनाया गया है, जहां पर तैयार रेल कोच पर पेंट किया जाएगा। कंडम कोच को गलाने के लिए ग्लेजिंग शेड बनाया गया है। फैक्टरी में मरम्मत के बाद तैयार कोच की मियाद 35 साल निर्धारित की गई है। इस बीच 12 साल के बाद कोच को फिर से फैक्टरी में मंगाया जाएगा और उसे रिन्यू किया जाएगा। रेल कोच नवीनीकरण कारखाना आधुनिक तकनीक पर आधारित है।

 

प्रश्न 8.) सन् 1952 में, उत्तर रेलवे द्वारा हरियाणा के किस जिले में माल और कोचिंग दोनों प्रकार के रोलिंग स्टॉक के आवधिक ओवरहालिंग (पीओएच) को पूरा करने के लिए पहले ‘वैगन वर्कशॉप’ को स्थापित किया गया था?

उत्तर – यमुनानगर जिले के जगाधरी में

 

प्रश्न 9.) हरियाणा के किस जिले मे कोई भी रेलवे लाइन नहीं है?

उत्तर – मेवात जिले मे

प्रश्न 10.) हरियाणा का कौन सा जिला-मुख्यालय भी किसी रेलवे लाइन से नहीं जुड़ा है?

उत्तर – फतेहाबाद जिला-मुख्यालय

 

Haryana Railway Map

Haryana Railway Map

क्रेडिट – www.mapsofindia.com ( यह फोटो केवल छात्रों मार्गदर्शन के लिए उपयोग की गई है, किसी भी आपत्ति के लिए संपर्क करे info@https://haryanasamanyagyan.com )

Download HSSC Mock Test With Answer Key HSSC Important Questions – HSSC परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न

Haryana Current AffairsList of State Highways in Haryana – हरियाणा के राज्य-राजमार्गों की सूचि

हरियाणा के जिले की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

 

 

Leave a Reply